फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या: पहले शव देख रोता रहा, पुलिस ने सख्ती की तो पति ने खोला मर्डर का खौफनाक राज

Thu, 25 Jul 2019 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
होमगार्ड को सांत्वना देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में टेंपो सवार महिला रेखा की मंगलवार दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के होमगार्ड पति को सूचना दी तो वह पत्नी की लाश देखते ही बिलख पड़ा। यहां तक उसने अपना फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने काफी देर तक होमगार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में रखा। पुलिस को करीबी पर पहले ही शक था। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो होमगार्ड ने खोला दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज हत्या का हर राज: -

 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के शव से लिपटकर बिलखता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
होमगार्ड बृजेश कमांडेंट के कार्यालय में तैनात था। उसकी पत्नी फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट के लिए पिछले कई माह से मेरठ आ रही थी। मंगलवार को होमगार्ड ने पत्नी को थेरेपी सेंटर जाने के लिए बाइक से बेगमपुल छोड़ा लेकिन पत्नी रेखा को क्या मालूम था कि जो पति उसे इतने प्यार से ऑटो तक छोड़ कर गया है वहीं उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। पुलिस के अनुसार होमगार्ड पति ने खुद अपनी पत्नी को मौत के मुंह में जाते हुए देखा। लेकिन उसे जरा भी दया नहीं आई।

 
विज्ञापन

3 of 5
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
शूटर को पहचान बताई
पुलिस के मुताबिक होमगार्ड पति बृजेश बेनीवाल ने 50 हजार की सुपारी देकर पत्नी रेखा की हत्या कराई थी। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शूटरों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बृजेश मंगलवार दोपहर घर से पत्नी रेखा को बाइक से लेकर शहर आया था।

रेखा को बेगमपुल के पास फिजियोथेरेपी सेंटर जाना था। बृजेश ने प्लान के मुताबिक रेखा को कसेरूबक्सर चौराहे पर बेगमपुल वाले टेंपो में बैठा दिया था। उसके बाद बाइक पर शूटर कमलेश को टेंपो का नंबर बताया और पत्नी की पहचान कराई कि वह कौन से कपड़े पहने हुए है। 

4 of 5
ऑटो में महिला की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक चला ऑटो के पीछे
बृजेश शूटर के साथ कुछ दूरी तक टेंपो के पीछे बाइक लेकर भी गया था। कमलेश अपने साथी के साथ हजारी की प्याऊ के सामने पहुंचा था। जब वहां वह टेंपो रुका तो उसमें से एक युवती उतरी। तभी शूटर ने बाइक से उतरकर एक पैर टेंपो के अंदर रखकर रेखा नाम की आवाज दी।

रेखा ने जैसे ही आवाज का जवाब दिया तो शूटर ने उसके सिर से तमंचा सटाकर गोली चला दी थी। यह सारी जानकारी बृजेश को पहले से थी। लेकिन वह रोने बिलखने का ड्रामा कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है।। पूछताछ में उसने हत्या कराना कबूल कर लिया। भाड़े के शूटरों द्वारा वारदात करना बताया है। जिसमें एक शूटर की पहचान हो गई, जोकि कमलेश है। पुलिस फरार दोनों शूटरों की तलाश में दबिश जारी है। -संजीव देशवाल, सीओ सदर कैंट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें