मेरठ में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। महिला की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद रहता था। पहले भी दोनाें के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। मंगलवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर डाली।