फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयंकर आग... फिर धमाके के साथ फटी इमारत, घंटों तक दहशत में रहे लोग, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Nov 2019 09:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
गोदाम में भयंकर आग लगी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में सोमवार को केमिकल के अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि धमाके के साथ इमारत फट गई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। अगली स्लाइडों में देखिए आग की खौफनाक तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 8
गोदाम में भयंकर आग लगी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दिल्ली रोड स्थित मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे केमिकल के अवैध गोदाम में भयंकर आग लग गई। वहीं गोदाम में एक के बाद एक ड्रम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान करीब 100 से ज्यादा ड्रम फट गए।
विज्ञापन

3 of 8
आग बुझाने में लगे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां लगीं फिर भी शाम तक काबू नहीं कर पाए। गोदाम से उठ रहे घने जहरीले धुएं ने आसपास के आवासीय इलाके सुपरटेक, पाम ग्रीन और सूर्या पैलेस को अपने आगोश में ले लिया। इसके दुर्गंध से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई।

4 of 8
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया में कई गोदाम और केमिकल की फैक्टरियां हैं। लेकिन इन फैक्टरी और गोदाम की जानकारी संबंधित सरकारी विभागों को नहीं है।

यह भी पढ़ें: गैस सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहल उठा घंटाघर, देखें ये 10 तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 8
आग को दूर से देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को जब एक केमिकल फैक्टरी के गोदाम में आग भड़की तो इस गोदाम में मौजूद लोगों ने बचाओ बचाओ का शोर मचा दिया। इस गोदाम के आसपास कई मकान और फैक्टरियां हैं। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि केमिकल गोदाम के मालिक सचिन गुप्ता व उसके कर्मचारी मदद के लिए चिल्ला रहे थे और उस इमारत को आग की लपटों ने घेरा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 8
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। लेकिन सचिन और उसके किसी कर्मचारी ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। एक युवक ने कंट्रोल रूम को कॉल की तो उसके करीब 45 मिनट के बाद करीब 2:15 बजे दमकल की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतना भयंकर थी कि कोई इमारत तक जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

7 of 8
गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जब केमिकल के ड्रम एक के बाद एक धमाके के साथ फटना शुरू हुए तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों से इमारत भी फट गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देर शाम तक दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी थीं। 

यह भी पढ़ें: 40 मिनट तक तड़पते रहे आग में झुलसे नौ मजदूर, देखें सिलिंडर फैक्टरी की ये खौफनाक तस्वीरें
विज्ञापन

8 of 8
आग बुझाने में लगे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस की नींद नहीं टूटी
केमिकल गोदाम में भीषण आग लगी थी और उसका घना धुआं आसमान पर फैला हुआ था। मेजर ध्यानचंद नगर के अलावा सुपरटेक, पाम ग्रीन समेत कई पॉश कॉलोनियों के लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल होने लगी। चौतरफा हल्ला मचा हुआ था। इसके बावजूद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने तीन घंटे तक मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें