meerut murder , honor killing Meerut, saleem murder
- फोटो : amar ujala
जगह मेरठ का सदर थानाक्षेत्र की भूसामंडी, समय देर रात पौने तीन बजे। क्षेत्र निवासी एक युवती के परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। एक परिवार के सभी लोग सोए हुए थे कि अचानक युवती के भाई की आंख खुली, उसने बातचीत की आहट सुनी तो बहन के कमरे में झांककर देखा तो बहन के प्रेमी को उसके कमरे में बैठा देखा। यह देखकर भाई ने आपा खो दिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अन्य परिजन भी उठ गए और प्रेमी युगल के साथ लाठी डंडो से जमकर पीटा।