फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जत की खातिर हत्या : ये पश्चिमी यूपी है.., यहां इश्क में दे दी जाती है सजा-ए-मौत, ये पांच वारदात हैं गवाह

Sun, 04 Jul 2021 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
ये पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती है, यहां प्रेम करना बड़ा गुनाह है।  झूठी आन के लिए यहांअपने ही अपनों को मौत के घाट उतार डालते हैं। पिछले दो दिन में ऐसी ही कई बड़ी वारदातें सामने आईं जब प्रेम-प्रसंग के चलते युवक और युवतियों की हत्या कर दी गई। 

मेरठ के सदर थानाक्षेत्र में प्रेमी को घर मिलने बुलाया तो भाइयों ने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। खरखौदा थानाक्षेत्र में पिता ने प्रेमी युगल को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। बागपत में पिता ने बेटी के प्रेमी की हत्या कर उसे ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया। कुछ ही दिन बाद बेटी की भी हत्या कर दी। मेरठ में एक प्रेमी युगल को परिजनों ने ही खुदकुशी करने पर मजबूर कर दिया। आगे पढ़ें आखिर कैसे लोगों ने झूठी शान की खातिर अपनों के ही खून से रंगे हाथ :
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ के बधौली गांव में घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
झूठी शान की खातिर शुक्रवार को खरखौदा क्षेत्र में किशोरी के पिता ने प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में तनाव फैल गया। युवक को चार और किशोरी को दो गोलियां मारी गईं। किशोरी ने मरने से पहले अपने पिता के खिलाफ बयान दिया। पुलिस ने आरोपी तौसिन को हिरासत में ले लिया।

बधौली गांव निवासी आरिफ (18) पुत्र मंदूरी उर्फ अली मोहम्मद का एक किशोरी (16) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले की जानकारी किशोरी के पिता तौसिन को लग गई। शुक्रवार को आरिफ गांव की मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तौसिन ने आरिफ की गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसके बाद तौसिन अपने घर पहुंचा और बेटी को दो गोलियां मार दीं। आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि आरिफ और उसकी बेटी का कई माह से प्रेम-प्रसंग था। उसने बेटी को कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि दोनों को छत पर एक दूसरे से इशारों से बातें करते देखा जिसे लेकर बेटी को कई बार चेतावनी दी लेकिन वह उससे फिर भी बात करती रही। आखिरकार उसने आरिफ की हत्या का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भूसा मंडी में बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या
मेरठ के खरखौदा में प्रेमी युगल की हत्या के आठ घंटे बाद ही मेरठ शहर में दूसरी बड़ी वारदात हो गई है। सदर बाजार क्षेत्र के भूसा मंडी में एक युवक ने बहन के प्रेमी सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी।  

सलीम (22) पुत्र फरीद का मोहल्ले की एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। शुक्रवार रात करीब 2:45 बजे युवती ने फोन करके सलीम को अपने घर पर बुला लिया। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी युवती के भाई मोहसिन की आंख खुल गई। मोहसिन और उसके अन्य भाइयों ने दोनों को पकड़ा और दोनों की जमकर पिटाई की।

सलीम मोहसिन के हाथ से छूटकर भागने लगा। मोहसिन व उसके दोस्तों ने सलीम को दौड़कर पकड़ लिया व फिर उसके सिर पर सटाकर गोली मार दी। मुख्य आरोपी मोहसिन अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। सलीम के भाई बिलाल ने  आरोप लगाया है कि मोहसिन ने अपने बहन के नंबर से सलीम को रात में कॉल कराई और उसको अपने घर पर बुला लिया। पूरी योजना बनाकर सलीम को मोहसिन और उसके परिवार ने मारा है।

4 of 5
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala
पिता और भाई ने की युवती और उसके प्रेमी की हत्या 
बागपत के खेकड़ा में पिता पुत्र ने मिलकर पहले बेटी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या की और फिर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। छह जून को बरामद प्रेमी के शव की पहचान के बाद पुलिस ने मामले में शुक्रवार को खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार अमित ट्योडी गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। गांव के ही एक युवती के साथ अमित के प्रेम संबंध थे, जिसके चलते युवती के भाई और पिता ने हत्या की थी। दो सप्ताह पहले उन्होंने युवती की भी हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ के होटल में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ के मोहकमपुर फेस-2 स्थित तिरुपति होटल में शुक्रवार आधी रात को प्रेमी युगल ने सल्फास खाकर जान दे दी। शनिवार सुबह कमरा नहीं खुला तो दूसरी चाबी से गेट खोला गया। दोनों के शव बेड पर पड़े थे। टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती ने लिखा है. मेरी मर्जी के बगैर परिजनों ने दूसरे युवक से शादी कर दी थी, जिससे हम दोनों काफी आहत थे, दोनों मर्जी से खुदकुशी कर रहे हैं।  मरने वाला युवक रोहन  28  और अर्चना 26 शिवपुरम मोहकमपुर के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार दो माह पहले युवती की शादी एक दूसरे युवक से करा दी थी। एक सप्ताह पहले वह मायके आई थी। इसके बाद शुक्रवार को रोहन और अर्चना तिरुपति होटल पहुंचे और खुद को दंपती बताते हुए एक कमरा बुक किया। दोनों ने बर्थडे मनाने की बात कहते हुए केक मंगाया और फिर एकसाथ मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें