फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोली चलते ही कमरे में दौड़े परिजन, अंदर बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी बेटी, चार भाइयों की इकलौती बहन थी अक्शा

Sat, 04 Jul 2026 12:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर स्थित जाकिर कॉलोनी में बहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई आरिश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
1 of 5
जाकिर कॉलोनी में हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह बहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई आरिश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में दिन निकलते ही वारदात, जाकिर कॉलोनी में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 
विज्ञापन

2 of 5
जाकिर कॉलोनी हत्या - फोटो : अमर उजाला
गोली की आवाज सुनते ही कमरे की ओर दौड़े परिजन
जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली निवासी नूरे के परिवार में शनिवार सुबह सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, अक्शा (21) अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने तमंचे से गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। कमरे के भीतर अक्शा बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जाकिर कॉलोनी हत्या - फोटो : अमर उजाला
चार भाइयों की इकलौती और सबसे बड़ी बहन थी अक्शा
अक्शा परिवार में चार भाइयों की इकलौती बहन थी और सबसे बड़ी संतान थी। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
 

4 of 5
जाकिर कॉलोनी में हत्या - फोटो : अमर उजाला
आरोपी भाई गिरफ्तार, तमंचा बरामद
घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनायक भोसले, एसपी सिटी मेरठ - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी भाई आरिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ के साथ सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें