फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का कत्ल: 'मिस्त्री मान जाओ..', निशा ने विकास के खिलाफ 14 दिन में बनाए 30 वीडियो

Sat, 04 Jul 2026 10:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर इलाके में  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड की जांच में नई जानकारी सामने आई है। निशा ने विकास के खिलाफ 30 वीडियो बनाए थे। गेट लगाने को लेकर रिश्तेदारों से निशा का झगड़ा था। वारदात के बाद आरोपी विकास और राहुल भाग गए। बेटे ने कहा कि गेट का वीडियो बनाने पर पापा और मम्मी का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
1 of 10
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ के सरूरपुर इलाके में  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। चचेरे देवर विकास के गेट निकालने के विवाद को लेकर इंस्टाग्राम पर 14 दिन में लगभग 30 वीडियो बनाए थे। इसमें उसने विकास पर दबंगई दिखाकर जबरन गेट निकालने और पुलिस-प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

निशा ने यह भी कहा है कि अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार विकास होगा। वारदात के चश्मदीद गवाह निशा के बेटे देव का भी कहना है कि शुक्रवार सुबह उसके माता-पिता में विकास के गेट का वीडियो बनाने पर विवाद हुआ था। निशा वीडियो बना रही थी और प्रदीप वीडियो बनाने से मना कर रहा था।


 
विज्ञापन

2 of 10
पति के साथ निशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देव ने बताया कि सुबह उसकी मां निशा विकास के गेट की वीडियो बना रही थीं। पिता प्रदीप उसकी मां को अंदर ले जाने लगे। वे मां को गेट की वीडियो बनाने से मना कर रहे थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि उस दौरान देव सो रहा था। शोर सुनकर वह जाग गया। 

 
विज्ञापन

3 of 10
निशा की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उसने देखा कि पिता प्रदीप उसकी मां निशा पर घर में बने ब्यूटी पार्लर में चाकू से वार कर रहे थे। उसने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया तो उसके हाथ में भी चाकू लग गया। इसके बाद वह अपने चाचा को बुलाने चला गया।
 

4 of 10
निशा चौहान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वारदात के बाद भाग गए विकास और राहुल
देव ने बताया कि विकास ने रात में गुपचुप ढंग से गेट लगवाया था। जबकि पुलिस ने उससे गेट लगाने से मना किया था और एसडीएम कोर्ट से भी उसकी मां ने स्थगनादेश ले लिया था। वारदात के दौरान उसका छोटा भाई शुभ व बहन एंजल सो रही थी। वारदात के बाद आरोपी विकास और उसके मामा का बेटा राहुल भाग गए। 
 
विज्ञापन

5 of 10
बीच-बचाव में घायल हुआ निशा का बेटे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देव का कहना है कि प्लॉट मम्मी के नाम होता या पापा के रहता था तो घर में ही। प्लॉट नाम कराने का उनमें विवाद नहीं था। विवाद का असली कारण विकास के गेट का वीडियो बनाना ही है। एक सप्ताह पहले भी विकास की बहन, मां व उसके मामा के लड़के राहुल ने पीटा था। इसका वीडियो भी उसकी मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

 
विज्ञापन

6 of 10
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मिस्त्री मान जाओ... 30 लाख लोगों ने देखा
निशा ने मार्च के महीने में इंस्टाग्राम पर पहली वीडियो शेयर की थी। वह स्वयं अकेले और अपने पति के साथ व ब्यूटी पार्लर पर काम करते हुए (रील) वीडियो बनाती थी। इन वीडियो में फिल्मी गाने भी एडिट करती थी। विकास से विवाद के बाद उसने उसके दरवाजे का निर्माण करते राजमिस्त्री का वीडियो बनाया था।
विज्ञापन

7 of 10
निशा की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाला घायल पति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इसमें वह गेट बनाने का विरोध कर रही थी। वह कह रही थी कि मिस्त्री मान जाओ पुलिस ने भी मना किया। इस वीडियो को न केवल 30 लाख लोगों ने देखा बल्कि मिस्त्री मान जाओ के कई लोगों ने मीम भी बनाए।

 

8 of 10
निशा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बेसहारा हुए तीन बच्चे
निशा चौहान के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटे देव ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की है। दूसरा बेटा 15 साल का शुभ कक्षा 11 का छात्र है। छोटी बेटी 13 साल की एंजल है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, उसके पिता पर हत्या का आरोप लगा है। इलाज के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।

 

9 of 10
निशा की फाइल फोटो और विलाप करता उसका भाई अंकित, साथ में खड़ा बेटा देव। - फोटो : अमर उजाला
पति की मदद के लिए शुरू किया ब्यूटी पार्लर
निशा की हत्या की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस-प्रशासन निशा की शिकायत पर ठोस कार्रवाई करता तो उसकी जान नहीं जाती। उनका कहना था कि प्रदीप चौहान एसी मैकेनिक का कार्य करता है। सर्दी के मौसम में उसके घर का गुजारा मुश्किल हो जाता था। निशा ने घर चलाने और पति की मदद के लिए ब्यूटी पार्लर का काम शुरू किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम पुलिस की मौजूदगी में निशा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

10 of 10
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या
मेरठ के सरूरपुर के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी पार्लर संचालिका निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आया 17 वर्षीय बेटा देव भी चाकू लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने निशा के भाई अंकित की तहरीर पर प्रदीप चौहान, उसके चचेरे भाई विकास और मामा के बेटे राहुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्लॉट के बैनामे और गली में गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें