फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, बच्चों से भरी स्कूल बस डूबी, मची चीख-पुकार

Mon, 30 Jul 2018 10:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
स्कूल बस डूबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लगातार भारी बारिश ने शुक्रवार को 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने भारी बारिश का 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जिलाधिकारी ने शनिवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन


तेज बारिश के चलते लिसाड़ी गेट थाने की इस्लामाबाद पुलिस चौकी की बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए तो फैंटम समेत तीन बाइक मलबे में दब गईं। 

वहीं, परतापुर में चंदसारा रेलवे हाल्ट के अंडरपास में भरे पानी में एनकेबीआर फफूंदा स्कूल की बस फंस गई। इस स्कूल बस में उस समय दसवीं कक्षा तक के 28 बच्चे सवार थे। इससे पहले यहां एसके एकेडमी बिजौली की बस भी यहां फंस गई थी। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोगों ने बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
उधर, कंकरखेड़ा के जेवरी गांव में दोपहर में एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि घर के लोग उस समय बाहर खड़े थे, जिससे अनहोनी होने से बच गई। मेरठ देहात में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में गंगा का तटबंध टूट गया। इससे आसपास के गांवों के जंगल में पानी भर गया। फलावदा, सरधना, लावड़ और सरधना में पांच मकानों की छत और एक दीवार गिर गई। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार मौसम कार्यालय पर बारिश 146.8 मिमी दर्ज की गई। अभी मानसूनी सिस्टम से बारिश का असर बना रहेगा। तीन दशक में जुलाई माह में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश का असर अगले 48 घंटे तक बना रहेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें