फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में नहीं थम रही बारिश, भरभराकर गिरी पुलिस चौकी, कई सिपाही घायल

Mon, 30 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश यूपी में लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। बारिश के चलते जहां शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं जिले में बारिश के कारण एक पुलिस चौकी भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन सिपाही जख्मी हुए हैं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आगे जानिए कैसे हुआ यह हादसा :- 

 
विज्ञापन

गश्त के लिए निकले थे सिपाही

हादसा मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुआ। जहां मूसलाधार बारिश के चलते थाना लिसाड़ी गेट की इस्लामाबाद पुलिस चौकी भरभराकर गिर पड़ी, घटना सुबह के वक्त हुई जब शहर में जबरदस्त बारिश हो रही थी। 

जानकारी के मुताबिक सवेरे साढ़े पांच बजे गश्त पर निकले पुलिस फैंटम के तीन सिपाही नौशाद, सावनपाल और सोहनपाल बारिश से बचने के लिए पुलिस चौकी में ठहरे गए। इसी बीच चौकी की दीवार सहित एक हिस्सा गिर पड़ा। इस हादसे में तीनों सिपाही मामूली रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे और घायलों का उपचार कराया।

हादसे में पुलिस चौकी में खड़ी तीन बाइक भी मलबे में दब गईं  जिनमें एक डायल 100 की फैंटम भी है। इसके अलावा  3 अन्य प्राइवेट वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें