फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
कुट्टे के आटे से बिगड़ी तबीयत। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी और गौतमनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक के बाद एक करीब 100 लोग बेहोश हो गए। सूचना पुलिस तक पहुंची तो पूरे शहर में दहशत का माहौल हो गया। बताया गया कि कुट्टू के आटे का खाना खाने से लोगों की हालत बिगड़ी है। 

बताया गया कि सभी को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कुट्टे के आटे से बिगड़ी तबीयत। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, प्रथम नवरात्र व्रत पारण करने के बाद कुट्टू के आटा का भोजन खाना से गणेशपुरी और गौतमनगर के करीब सौ लोग बीमार हो गए। इस दौरान कुछ लोग उलटी करते हुए बेहोश हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि 10 बीमार लोगों को जिला अस्पताल और इंद्रप्रस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा अन्य घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

4 of 6
मरीज को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
टीम के अनुसार, सभी ने घर के पास दो किराना स्टोरों से आटा खरीदा था। शिकायत पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने दोनों दुकानों में जांच की।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कुट्टू का आटा खाने की वजह से गणेशपुरी और गौतमनगर के लोग पेट में इंफेक्शन, उलटी और दस्त आदि से ग्रस्त हुए हैं। बुधवार देर रात से ही लोग पेट के दर्द की समस्या को लेकर ब्रह्मपुरी थाना रोड स्थित इंद्रप्रस्थ अस्पताल, जिला अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुवार शाम तक दोनों मोहल्लों की 13 गलियों में बीमार लोगों की संख्या 100 से अधिक पहुंच गई। इस बीच पूर्व डिप्टी मेयर रंजन शर्मा और भाजपा नेता राकेश गौड़ भी स्थानीय लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर स्वास्थ्य विभाग और एफएसडीए को अवगत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें