सर्दियों की दस्तक के साथ ही हस्तिनापुर अभ्यारण्य विदेशी पक्षियों के आगमन से गुलजार होने लगी है। बुधवार तक यहां 20 प्रजातियों के विदेशी पक्षियों का झुंड पहुंच चुका है, जिनमें पाइड एवोसेट, काटन टील, गेडवेल, मलार्ड, नोर्दन स्वालर और नोर्दन पिंटेल प्रमुख हैं।