फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में हर्षोल्लास से मनाया गया करवा चौथ का त्योहार, सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में किया चांद का दीदार

Wed, 04 Nov 2020 11:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
karva chauth 2020 in up - फोटो : अमर उजाला
पश्मिची यूपी में करवा चौथ के त्योहार पर सुहागिनों ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। करवा चौथ की कथा सुनी गई। शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार कर व्रत खोला गया। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। पहले करवा चौथ का व्रत रख रही नवविवाहितों के बीच उत्साह का माहौल रहा।आगे तस्वीरों में देखें विभिन्न जिलों में किस प्रकार मनाया गया यह त्योहार

 
विज्ञापन

2 of 6
karva chauth 2020 in up - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को करवा चौथ पर उमंग और उल्लास का माहौल रहा। बाजार में महिलाओं की भीड़ रही। ब्यूटी पार्लर में सजने संवरने के लिए महिलाएं पहुंचीं। मेहंदी लगवाने के लिए भी एडवांस बुकिंग रही। महिलाओं ने व्रत रखा और पति की लंबी आयु की मंगलकामना की गई। शुभ मुहूर्त में रात लगभग साढ़े आठ बजे महिलाओं ने विधि विधान से पूजन किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
karva chauth 2020 in up - फोटो : अमर उजाला
छलनी के माध्यम से सुहागिनों ने चांद और अपने सुहाग का दीदार कर व्रत खोला। पंडित राजकुमार शास्त्री का कहना है कि  करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है।  सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की प्रार्थना करती है। व्रत में जीवनसाथी के साथ ही चांद और छलनी की भी महत्ता है।

 

4 of 6
karva chauth 2020 in up - फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉलिंग से किया दीदार
दूर होने पर सुहागिनों ने चांद का दीदार होने के बाद पतियों से वीडियो कॉलिंग से बात की। उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सचिन राठी - फोटो : अमर उजाला
पुरुषों ने भी रखे व्रत
करवा चौथ पर महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी व्रत रखे। नगर निवासी सचिन राठी ने बताया कि पहले करवा चौथ पर मैंने सोचा कि सिर्फ बीवी ही व्रत क्यों रखें। मुझे भी उसका साथ और लंबी उम्र चाहिए। विकास कुमार और बबलू मलिक का कहना है कि जब सुबह उठा तो पत्नी तैयार हो रही थी।

इतना प्यार देखकर उसे बिना बताए मैंने भी व्रत रख लिया। सोनू का कहना था कि बीवी पहले करवाचौथ पर अपने मायके जाती है। तो मैं पूरा दिन उसके साथ नहीं रह पाया। इसलिए मैने भी अपने घर पर व्रत रखा। बाद में दोनों ने वीडियो काल से व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karva chauth 2020 in up - फोटो : अमर उजाला
इसलिए किया जाता है चांद का दीदार
खेकड़ा नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर के पुजारी अनिल गोनियाल का कहना है कि चांद को लंबी आयु का वरदान प्राप्त है। चांद में सुंदरता, सहनशीलता, प्रसिद्धि और प्रेम के गुण हैं। यही वजह है कि सुहागिन महिलाएं छलनी से पहले चांद देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा। वह चांद को देखकर यह कामना करती हैं कि उनके पति में भी यह चंद्रमा की तरह ही गुण आ जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें