मेरठ न्यूज
बता दें कि मारे गए 42 लोग विशेष समुदाय के थे। इनमें किसी का पति, पिता, पुत्र और किसी का भाई था। इस मामले में पीएसी के 19 जवानों को आरोपी बनाया गया था। इनपर आरोप था कि तलाशी अभियान में पकड़े गए लोगों में से 40 से 50 को पीएसी के जवान एक ट्रक में भरकर ले गए थे। इन्हें मुरादनगर की गंगनहर और गाजियाबाद हिंडन नदी में एक- एक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। इनमें से बाबुद्दीन, मोहम्मद उस्मान, जुल्फिकार, मुजीबुर्रहमान और नईम गोली लगने के बाद भी बच गए थे।