कांवड़ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर
सावन माह की शिवरात्रि पर शिवालायों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के हरिद्वार से लौटने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि पैदल कांवड़ियां मार्ग में नहीं दिखाई दिए। सिर्फ डाक कांवड़ की ही भीड़ है। अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, काशीपुर आदि के शिवभक्त डाक कांवड़ के संग सोमवार को बिजनौर से गुजरे। डाक कांवड़ के जत्थों में शामिल शिवभक्त एक-एक कर गंगाजल लेकर भागमभाग में लगे रहे। पुलिस ने कई स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उधर, बिजनौर निवासी शिवभक्त बाइक और अन्य निजी वाहनों से गंगाजल लाने के लिए सोमवार की दोपहर तक हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे, जोकि रात में किसी समय लौट आएंगे।