कांवड़ यात्रा में तीन भक्तियों का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। ईश्वरीय भक्ति, मातृ भक्ति और देश भक्ति से ओतप्रोत शिवभक्त मेरठ शहर में अपने शिवालयों के पास पहुंच गए हैं। मां के साथ बच्चे कांवड़ ला रहे हैं। कांवड़ियों में केसरिया ध्वज के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी लहरा रहे हैं। रुड़की रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पूरी तरह केसरिया रंग में रंगा है। कोई शहीदों के लिए कांवड़ लाया है, कही तिरंगा कांवड़ गुजर रही है तो कहीं शिवभक्तों की टोलियां देशभक्ति गीतों पर झूम रही हैं।