फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haji Yaqub: गुड़ से लेकर मीट कारोबार से अर्श पर पहुंचे याकूब, सियासत में भी खूब चला सिक्का, सत्ता बदलते ही गर्दिश में सितारे

Thu, 14 Jul 2022 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की सवा सौ करोड़ की संपत्ति को पुलिस को पुलिस ने कुर्क कर लिया। बुधवार दोपहर दो बजे तीन थानों की पुलिस-फोर्स के साथ अधिकारी याकूब कुरैशी के सराय बहलीम स्थित आवास पर पहुंचे और यहां पांच सौ करोड़ की आलीशान कोठी की कुर्की की कार्रवाई शुरू कराई। वहीं आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देखकर पुलिस अफसर भी चौंक गए। तकरीबन नौ घंटे चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने फैक्टरी और कोठी दोनों को सील कर दिया।

मेरठ-हापुड़ रोड की मीट फैक्टरी में पांच करोड़ का मीट पकड़े जाने के बाद वांटेड पूर्व मंत्री हाजी याकूब का एक दौर में सियासत में खूब सिक्का चला। याकूब के पिता फईमुद्दीन कुरैशी कभी कबाड़ी बाजार के चौपले गुड़ का व्यापार करते थे। बाद में प्रापर्टी डीलिंग भी की और फिर मीट के कारोबार में आए तो सियासत में उतर गए। याकूब नगर निगम पार्षद, डिप्टी मेयर और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे।
विज्ञापन

2 of 7
meerut police - फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब ने नगर पालिका मेरठ के कमेले का ठेका लिया तो वर्ष 1995-96 में पार्षद चुने गए और फिर डिप्टी मेयर बन गए। 2002 की बसपा सरकार में याकूब का यह सफर राज्यमंत्री के पद तक पहुंचा। याकूब 2002 में बसपा से खरखौदा सीट से विधायक चुने गए। बसपा की सरकार बनी और हाजी याकूब राज्यमंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

3 of 7
कुर्की - फोटो : अमर उजाला
मंत्री बने तो लगा ली मीट फैक्टरी, खाड़ी देशों तक निर्यात: मंत्री बनने के बाद याकूब ने खाड़ी देशों में मीट के निर्यात के लिए हापुड़ रोड़ पर अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्टरी लगाई। नगर निगम के कमेले पर याकूब का कब्जा था ही।

यह भी पढ़ें: Haji Yaqub news: पांच करोड़ की आलीशान कोठी के अंदर का नजारा देख चौंके अफसर, कुर्की की कार्रवाई जारी
 

4 of 7
कुर्की - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2016 में याकूब ने सिटी अस्पताल भी खरीद लिया। वर्ष 2007 में याकूब ने यूडीएफ नाम से अपनी पार्टी बनाई और मेरठ शहर सीट विधायक भी चुने गए। जीत के बाद उन्होंने यूडीएफ का बसपा में विलय कर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
आखिरी चुनाव 2007 मेें जीता, 2013 में कमेला भी हुआ बंद
वर्ष 2012 से याकूब की मुश्किलें बढ़नी शुरू हुईं। याकूब 2012 में रालोद के टिकट पर सरधना से चुनाव लड़े पर हार गए। वर्ष 2013 में नगर निगम का कमेला तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने ध्वस्त करा दिया। इसके बाद घोसीपुर में नए कमेले का भी याकूब ने ठेका लिया पर वह चल नहीं सका।
विज्ञापन

6 of 7
कुर्की - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2014 में याकूब ने बसपा के टिकट पर मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा पर हार गए। इसके बाद 2017 में मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हारे। वर्ष 2019 में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से याकूब ने गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा पर जीत नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला
अखलाक और आजम से नहीं बनी
मेरठ में नगर निगम के कमेले के ठेके के लिए हाजी याकूब और पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के परिवारों के बीच अदावत भी रही। दोनों गुटों के बीच हुई फायरिंग मेें शाहिद के पिता हाजी अखलाक को गोली भी लग गई थी। सपा के कद्दावर नेता आजम खां से भी याकूब का समीकरण ठीक नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें