मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब की सराय बहलीम स्थित कोठी से पुलिस कप प्लेट से एसी तक सारा सामान वाहनों में भरकर ले गई। पुलिस कोठी में दोपहर1112 एक बजे से रात नौ बजे तक घंटे रही। यहां से करीब 50 लाख का सामान जब्त किया गया। कोठी के अंदर जेवरात के खाली डिब्बे मिले। पुलिस पहले से ही कुर्की की तैयारी में जुटी थी इसलिए पूर्व मंत्री ने पहले ही यहां से काफी सामान निकलवा लिया था।
पुलिस जैसे ही पूर्व मंत्री हाजी याकूब की तीन मंजिला कोठी में दाखिल हुई तो कुछ कमरों के दरवाजे खुले हुए मिले। दूसरी मंजिल पर एक कमरेे में पानी की बोतल और एसी भी चलता हुआ मिला। दूसरी मंजिल पर एक कमरा बंद मिला, जिसका दरवाजा तोड़कर जांच की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले कोठी के अंदर कुछ लोग मौजूद थे। फ्रिज में मांस, फल और अन्य सामान रखा हुआ था। किचन में खाने-पीने का सामान था। डीप फ्रिज मांस से भरा था। बाहर चाय के कप और प्लेट रखी थीं। पुलिस इस सारे सामान के साथ बेड के गद्दे, वाशिंग मशीन, फ्रिज, डीप फ्रिज, फर्नीचर, झूमर और गैस सिलिंडर तक ले गई। शाम करीब नौ बजे पुलिस कोठी से याकूब की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी पर चली गई।