फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Ram Rahim: इंस्टाग्राम-यूट्यूब के जरिए अनुयाइयों से रुबरू हो रहे राम रहीम, कई राज्यों से आश्रम पहुंचे सेवादार

Sun, 26 Jun 2022 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में अनुयाइयों से रुबरू हो रहे हैं। राम रहीम के दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों से उनके सेवादार आश्रम में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बरनावा आश्रम। - फोटो : amar ujala
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के दर्शन के लिए बरनावा आश्रम में अनुयाइयों का प्रवेश पुलिस ने भले ही रोक दिया हो लेकिन राम रहीम ऑनलाइन आकर भी अपने अनुयाइयों को प्रवचन दे रहे हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपने अनुयाइयों को संदेश दिया। बरनावा में आश्रम के गेट नंबर एक से ही प्रवेश की अनुमति है लेकिन अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण राम रहीम के दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। दर्शन करने के बाद उनको उसी गेट से वापस भेजा जा रहा है। गुरमीत राम रहीम के बरनावा में होने का पता चलने पर रविवार को भी काफी संख्या में अनुयायी पहुंचे। 

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह की पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रह रहे हैं। राम रहीम के बरनावा आश्रम में पहुंचने का पता चलने के बाद अनुयायी लगातार वहां पहुंच रहे थे, लेकिन उनको आश्रम में अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। चार दिन बाद अनुयाइयों को अंदर प्रवेश दिया जाने लगा है। इसका पता चलने पर वहां अब ज्यादा संख्या में अनुयायी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर पुलिस बल के साथ ही सेवादार तैनात हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को दिया संदेश
 डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम महाराज ने कहा कि धर्मों में महाविज्ञान है, धर्म ही दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञान है, उन्होंने कहा कि आज धर्मों में जो लिखा है उसे विज्ञान अनुसरण कर रहा है।

उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को धर्म के बारे में संदेश देते हुए कहा कि हमारे संत महापुरुषों ने सारा जीवन जंगलों में बिता दिया। हमारे लिए, समाज के लिए उन्होंने जो कहा सब सत्य है।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: शादी का दिलासा देकर ले गया घर, फिर दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, छिपाया शव
विज्ञापन

3 of 7
बरनावा आश्रम। - फोटो : amar ujala
राम रहीम ने कहा कि पवित्र वेद ही सबसे पुरातन ग्रंथ हैं, जिनमें लिखा है लाखों चंद्रमा हैं, लाखों सूर्य हैं, लाखों नक्षत्र, ग्रह हैं, लेकिन यह बात कोई मानने को तैयार नहीं। अब विज्ञान कहता है कि थोड़े से क्षेत्र में ही लाखों चंद्रमा, सूरज पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र गीता, महाभारत में लिखा ज्ञान भी सत्य है। हमारे धर्म महाविज्ञान हैं, हमारे पवित्र ग्रंथ शत प्रतिशत सच थे, सच हैं, सच रहेंगे।

4 of 7
50 किलोमीटर ट्राइसाइकिल चलाकर आश्रम पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ग्रंथों में लिखा है कि आपके अंदर आत्मबल है तो आप दुनिया में सुखी रह सकते हैं। बीमारियों से बच सकते हैं, आत्मबल बढ़ाने के लिए आत्मचिंतन करना पड़ता है और आत्मिक चिंतन के लिए ओम, हरि, अल्लाह, वाहे गुरु का नाम लेना पड़ता है। धर्म जोड़ना सिखाते हैं तोड़ना नहीं। आश्रम में रविवार को भी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से सेवादार सेवा करने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर आश्रम के प्रत्येक गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

5 of 7
बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर मौजूद सेवादार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरनावा आश्रम में पहुंचे कई राज्यों से सेवादार  
बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में कई राज्यों से सेवादार सेवा करने के लिए पहुंचे रहे हैं। इनको प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों ने अपने ब्लाकों में मानवता भलाई के कार्य करने की जिम्मेदारी दी है।

 
विज्ञापन

6 of 7
बरनावा आश्रम पर पुलिस फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल से एक माह के पैरोल का बरनावा के सच्चा सौदा आश्रम में बिता रहे हैं। उनके आने के बाद से कई दिन तक बड़ी संख्या में अनुयायी यहां पहुंच रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती व डेरा प्रबंधन की अपील पर अनुयाइयों के वहां आने की रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली आदि  ब्लाकों के जिम्मेदार सेवादार आश्रम में पहुंचे। जिनकी प्रांतीय कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक लेकर उन्हें मानवता भलाई के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। इंस्पेक्टर डीके त्यागी का कहना था कि कुछ सेवादार आए हैं, जो आवश्यक बैठक में भाग लेकर वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें