अपराधी इस चौराहे पर वारदात करता है, यूपी पुलिस उसे अगले ही चौराहे पर ढेर कर देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान को मेरठ पुलिस ने सार्थक कर दिया है। रविवार शाम को बुजुर्ग महिला के साथ हुई कुंडल लूट की वारदात करने वाले दो बाइकसवार बदमाशों को पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर ही धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
दरअसल, मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत मैदा मोहल्ले में शनिवार शाम महिला से कुंडल लूट का प्रयास किया गया। महिला के साथ उसकी पोती रिया थी जो दादी के कुंडल खींचते ही बदमाशों से भिड़ गई। रिया ने एक कुंडल बदमाशों से छीन भी लिया लेकिन मौका पाकर बदमाश भाग निकले थे। वहीं यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं छात्रा की दिलेरी के लिए न सिर्फ उसकी तारीफ की जा रही है, बल्कि उसे सम्मानित भी किया गया है। आगे तस्वीरों में जानें कैसे रिया ने बदमाशों के आगे दिखाया साहस।