फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत सोम के क्षेत्र में चल रहे बूचड़खाने, बोरे में मिला गोवंश का सिर, सांप्रदायिक तनाव

Wed, 12 Apr 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बोरे में मिला गोमांस
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और वर्तमान में सरधना से विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में सोमवार को गोकशी की घटना को लेकर तनाव हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग
सरधना नगर के मोहल्ला खेवान में लोगों ने नाले में एक बोरा पड़ा देखा। बोरे के ऊपर चील कौवे मंडरा रहे थे। लोगों को उसमें मांस होने का शक हुआ तो उस बोरे को नाले से बाहर निकाला और उसे खोला तो उसमें गो मांस के अवशेष मिले। दो दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी घटना है जब संगीत सोम के क्षेत्र में गोमांस मिला है। 
विज्ञापन

3 of 6
बोरे में मिला गोमांस
गोवंश का सिर कटा देख और गोकशी की सूचना पर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बोरे में गोवंश की खाल भी मिली।

4 of 6
हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने गोवंश का शव उठने नहीं दिया। इसके बाद सीओ, एसडीएम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिर भी हिंदू संगठन के लोगों ने गोवंश का शव उठने नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 6
गोकशी पर बवाल
उसके कुछ देर बाद संगीत सोम के समर्थक वहां पहुंचे और किसी तरह उन्होंने लोगों को शांत कराया। तब जाकर पुलिसवालों ने गोवंश का शव अपने कब्जे में लिया। वहीं हिंदू संगठन के लोगों ने गोकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और तत्काल उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हंगामा करते लोग
इसके बाद हिंदू संगठन के लोग कोतवाली में पहुंच गए और वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें