माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मासूम सी जान का पूरा शरीर छलनी था। सिर, हाथ, सीना और पैरों पर जगह-जगह गहरे जख्म थे। नख से लेकर सिर तक रक्त रिस रहा था। शरीर पर एक अदद फ्राक तार-तार था। पिता का रोम-रोम रो पड़ा। एकबारगी तो वह बेसुध हो गए, लेकिन अगले ही पल उसने खुद को संभाला और अपनी कमीज उतारकर बिटिया के अर्द्धनग्न शव को उसमें लपेट लिया, फिर उसे खुद से लिपटा लिया।
जिस बिटिया को लेकर उसने अपनी आंखों में तमाम ख्वाब संजो रखे थे, क्रूर काल ने इन्हीं आंखों को इतना खौफनाक मंजर दिखा दिया। पिता की चीत्कार देख लोगों की आंखें भर आईं। हर कोई यही बोला कि ऐसा करने वालों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।