सभी को सुख दे, शांति दे, काटे सभी क्लेश, हर बाधा को दूर कर, मंगल करें गणेश जी का पावन पर्व गणेश चतुर्थी इस बार सात सितंबर को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश जी के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं।
इंडियन काउंलिस ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित भारत के समस्त राज्यों में गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। घरों में गणेश जी को स्थापित किया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की धूमधाम से विदाई की जाती है। गणेश चतुर्थी का पर्व दो से दस दिन तक मनाया जाता है। इस पर्व को गणेश महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।