फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महंगी पड़ सकती है अनजान महिला की दोस्ती, न्यूड वीडियो काॅल आए तो करें ये काम, सबक है मेरठ की ये घटना

Fri, 06 Sep 2024 10:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हनीट्रैप - फोटो : अमर उजाला
मेरठ और आसपास के जिलों में हनीट्रैप के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में फंसकर लोग ब्लैकमेल हो रहे हैं। इनके गैंग में शामिल महिलाएं लोगों को अपने जाल में फंसाती हैं और फिर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठती हैं।

हाल ही में मेरठ पुलिस ने दिल्ली से चलाए जा रहे एक बड़े गैंग का खुलासा किया है जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी कर रहा था। गैंग में शामिल दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। मेरठ की यह घटना आपके लिए सबक साबित हो सकती है। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला और कैसे आप ऐसे फ्राॅड काॅल से सावधान रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
अपनी बिछाए जाल में खुद ही फंस गया गैंग
दोस्ती करके लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने वाला गैंग दरअसल खुद अपने जाल में फंस गया। गैंग की सदस्य सुमैया उर्फ शालू ने मेरठ के परतापुर निवासी युवक के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी तो पूरे मामले की जांच की गई। जांच हुई तो एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ।

परतापुर निवासी शख्स को पकड़ने जब पुलिस पहुंची तो सामने आया कि सुमैया और उसके साथियों का गैंग है जो लोगों को जाल में फंसाता है। इसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी शालू - फोटो : अमर उजाला
खुद को शालू बताकर लोगों को शिकार बनाती थी सुमैया खान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक परतापुर निवासी ये युवक शादीशुदा है। इसके खिलाफ सुमैया खान ने खुद को शालू शर्मा बताते हुए तहरीर दी थी। जांच पड़ताल की गई तो युवक ने बताया कि एक महिला ने खुद का नाम शालू बताकर कॉल किया। दोनों में दोस्ती हो गई।

शालू उससे मिलने तीन सितंबर को दिल्ली से मेरठ आई। दोनों ने एक होटल में कमरा ले लिया। यहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसी दाैरान गैंग के अन्य सदस्य सुमैया उर्फ शालू के परिजन बनकर होटल के बाहर पहुंच गए। वे उसे कार में ले गए। उसकी जमकर पिटाई की गई और 10 लाख रुपये की मांग की।

4 of 8
आरोपी रुहीना - फोटो : अमर उजाला
धमकी देकर कार से रास्ते पर छोड़ गए गैंग के सदस्य
गैंग के सदस्य उसे कार से उतारकर धमकी देकर चले गए कि अगर रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। सुमैया ने कहा कि तेरे जैसे कई से रुपये मगांए हैं। उन्होंने उसका सिम भी अपने मोबाइल में डाल लिया और घरवालों को भी इस बारे में बताने की धमकी दी। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी अनिकेत - फोटो : अमर उजाला
गैंग में दो महिला और पांच युवक हैं शामिल, भेजे जेल
एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण में गहनता से जांच हुई तो सामने आया कि यह एक गिरोह है, जो लोगों को इसी तरह फंसाकर रुपये ऐंठता है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दीपक निवासी डीलना भोजपुर गाजियाबाद, अनिकेत निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती, स्मिरन उर्फ रुहीना, सुमैया उर्फ शालू, आसिफ, फिरोज और फहीम निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया था। 

 
विज्ञापन

6 of 8
आरोपी फहीम - फोटो : अमर उजाला
रहें सावधान, लगातार लोग बन रहे शिकार 
पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों से सावधान रहें। इनकी दोस्ती छलावा है, ये आपको होटल में मिलने बुलाएं तो न जाएं, अंजान लोगों से बातें न करें। कोई कॉल करके दोस्ती करने को कहे तो उसको ब्लॉक कर दें।
विज्ञापन

7 of 8
आरोपी फिरोज - फोटो : अमर उजाला
ऐसे डराती है गैंग की महिलाएं
ऐसे गैंग महिलाओं से लोगों को वीडियो कॉल कराते हैं। कुछ लोग महिलाओं के झांसे में आकर दोस्त बन जाते हैं। महिलाएं उनकी न्यूड वीडियो बना लेती हैं। वे व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से भी जुड़ जाती हैं। इसके बाद वे धमकी देती हैं कि अगर उनको रुपये नहीं दिए तो वह उस न्यूड वीडियो को उनके सभी दोस्तों को भेज देंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी दीपक - फोटो : अमर उजाल
पुलिस से करें शिकायत
कुछ महिलाएं फोन करके अपनी मीठी बातों में फंसाकर होटल में बुला लेती हैं। वहां संबंध बनाकर वीडियो बना लेती हैं। फिर वीडियो के जरिए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये ऐंठ लेती हैं।

ऐसे में इस तरह आने वाली महिलाओं की कॉल के चक्कर में बिल्कुल न आएं। किसी अंजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को नहीं उठाएं। अगर उठाएं भी अपना कैमरा ऑफ रखें। अगर कोई न्यूड वीडियो कॉल करता है तो उसकी पुलिस से शिकायत करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें