फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Snaan 2023: गंगा मैया के जयकारों से गूंजने लगा गंगा घाट, श्रद्धालुओं  ने मेला क्षेत्र में डाला डेरा

Sat, 25 Nov 2023 05:03 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर/मेरठ

सार

हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में उद्घाटन के तीसरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने श्रद्धालुओं ने पड़ाव डाल दिया है। वहीं गंगा घाट गंगा मैया के जयकारे गूंजने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
हस्तिनापुर क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान एतिहासिक और पौराणिक मेले में जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्र के लाखों लोगों ने मेले में पड़ाव डाल दिया है। इससे मेले की रंगत बढ़ती जा रही है। मेले में पड़ाव डालने वाले श्रद्धालुओं ने तंबु लगाकर मेले को तंबुओं की नगरी का रुप दे दिया है। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही लोगों ने सब्जी, परचून, समेत दूध डेयरी की दुकान लगा ली है। जिससे मेले में सभी सुविधाएं मिल रही हैं।

शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने पड़ाव डालने के बाद गंगा स्नान किया, जिसके बाद उन्होंने गंगा किनारे बैठकर पूजा अर्चना की। गंगा में हर दिन में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का आवागमन होता जा रहा है, मेला रोड पर रौनक बढ़ती जा रही है कतारबध होकर ट्रैक्टर और बैल बुग्गियों से श्रद्धालु मेले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गंगा मेला - फोटो : Amar Ujala
कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा। मेला स्थल तक जो रास्ते बनाए गए हैं उन पर पानी के छिड़काव की कोई व्यवस्था न होने से धूल के गुब्बारे से श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में गंगा का जल स्तर कम होने से श्रद्धालुओं को स्नान के लिए बेरेकेटिंग से आगे जाना पड़ेगा। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान परेशानी झेलनी पड़ेगी, वहीं हादसों की भी संभावना बनी हुई है।

कार्तिक पूर्णिमा मेले में पिछले वर्ष झूले और सर्कस नही लग पाए थे, जिससे गंगा में आने वाले श्रद्धालुओं को मनोरंजन के साधनों, झूलों और सर्कस का आनंद लिए बिना ही वापस लौटना पड़ा था। लेकिन इस बार मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को झूले का आनंद मिल पाएगा। मेला स्थल पर झूले वालों ने झूले लगा दिय है।
 
विज्ञापन

3 of 6
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
मेले का तीसरा दिन तैयारी अभी नहीं हुई पूरी
मखदुमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत के माध्यम से आयोजित होने वाला कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए करीब 48 लख रुपए का बजट खर्च किया गया है। मेले के तीसरे दिन भी तैयारी को पूरा नहीं किया गया है, जबकि रविवार को मिला अपने चरम पर पहुंच जाएगा।

जिला पंचायत से लेकर तहसील स्तर तक के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मेले को भव्य और सुरक्षित बनाने में जुटे हुए हैं। मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। इतना ही नहीं पांच वॉच टावर से भी मेले पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहेगी। वॉच टावर की ऊंचाई कम होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सेंधमारी भी होगी।

4 of 6
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
एडीजी ने गुरुवार को मेले का निरीक्षण कर वॉच टावर की ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे लेकिन उन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मखदुमपुर गंगा स्नान मेले में अन्य जनपदों से स्नानार्थी आते हैं। इस उपलक्ष्य में गंगा नदी के पास मेला लगता है, जिसमें बेहिसाब भीड़ और खरीदारी की जाती है। वहीं, रविवार को मिला अपने चरम पर पहुंच जाएगा जबकि सोमवार को मुख्य स्नान होगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
बैलगाड़ी से मेले में जाते किसान - फोटो : Amar Ujala
मेला से संबंधित अधिकारियों ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। गंगा में नावों पर पुलिसकर्मी के साथ गोताखोर गश्त करेंगे। अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी और किसी भी संदिग्ध को बिना पूछताछ के बाद ही छोड़ा जाएगा। वहीं, मेला स्थल पर कपड़े, खाने पीने की वस्तुओं के सथ घरेलू वस्तुओं की भी दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा घाट, गंगा स्नान 2023 - फोटो : Amar Ujala
मेले में बनाई गई कोतवाली में बना है कंट्रोल रूम
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कोतवाली बनाई गई है जिसमें सीसीटीवी कैमरा का मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से पूरे मेले पर मेला प्रभारी नजर रखेंगे। गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें