मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भागूवाला के निकट पूर्वी गंग नहर के चंदक हेड में डूबे टैक्सी चालक और तीन यात्रियों को खोजने में रेस्क्यू टीम के पीएसी और पुलिस जवानों ने कड़ी मेहनत कर सोमवार को पांच घंटे के भीतर चारों शव खोजे। सोमवार को शीत लहर के बावजूद रेस्क्यू टीम के सदस्य सुबह करीब 7 बजे नहर में उतर गए। 23 वीं बटालियन पीएसी के जवानों रणवीर सिंह, विनोद भाटी, विजय, दिनेश और सचिन ने टैक्सी चालक कौशब और अजय के शव नहर से खोजे। जबकि मंडावली थाने के एसआई बलराम यादव, सिपाही वीर पवांर, अंकित यादव, शाने आलम की टीम ने नहर में डूबे प्रभात और सचिन के शव निकाले।