फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावन का पहला सोमवार, पश्चिमी यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु

Mon, 03 Aug 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सावन के पहले सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर और बिजनौर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवभक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन
1 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
सावन के पहले सोमवार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, सहारनपुर और बिजनौर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना की। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

यह भी पढ़ें: Health: मेरठ के डॉक्टरों की चेतावनी, पत्ता गोभी और सलाद खाने वाले रहें सावधान, इस गंभीर बीमारी का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

2 of 7
जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार
मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित प्रमुख शिवालयों में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए, जिससे दर्शन और जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
शामली के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
शामली में गुलजारी वाला शिव मंदिर, कांबोहयान शिव मंदिर, कानूगोयान शिव मंदिर, प्राचीन जस्सूवाला मंदिर, बालाजी धाम, पंचतीर्थी आश्रम और दयाल आश्रम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। नगर पालिका परिषद ने मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई कराकर चूने का छिड़काव भी कराया।
 

4 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
बागपत के पुरा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
बागपत के प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

5 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
सहारनपुर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
सहारनपुर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, गंगा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री ज्ञानेश्वर महादेव, श्री हनुमान मंदिर, श्री नारायण मंदिर और हरि मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महिलाओं ने व्रत रखकर विशेष पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

6 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
बिजनौर में मोटा महादेव पर उमड़े कांवड़िये
बिजनौर में भी सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जिले के करीब दस प्रमुख शिवालयों में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। कांवड़ियों ने मोटा महादेव मंदिर में गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं कांवड़ यात्रा को देखते हुए परिवहन विभाग ने बताया कि फिलहाल रूट डायवर्जन का पहला चरण लागू है, जबकि अगले सोमवार से दूसरे चरण का ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सावन के पहले सोमवार को लगी भीड़ - फोटो : संवाद
मुजफ्फरनगर में शिव चौक पर लगीं श्रद्धालुओं की भीड़
मुजफ्फरनगर में सावन के पहले सोमवार पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर के प्रसिद्ध शिव चौक पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें