शामली में प्रेम प्रसंग के विरोध में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले सात मिनट तक मोनू आरोपियों से बचने के लिए भिड़ गया था। काफी देर संघर्ष होने के बाद आरोपियों ने मोनू की हत्या कर दी। आरोपियों ने 15 दिन पहले हत्याकांड का प्लान तैयार किया था।
विज्ञापन
1 of 15
kabaddi player murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मोनू की कार्तिक और अन्य आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, मगर करीब सात मिनट तक वह तीनों आरोपियों से उलझता रहा। पहली गोली अर्जुन ने चलाई मगर वह मिस हो गई। इसके बाद मोनू ने कार्तिक और सत्यम की पिटाई की। सात मिनट तक तीनों के बीच झगड़ा होता रहा। बचने के लिए मोनू खेत के अलावा पटरी और पास में ही नलकूप के पास भी भागते हुए पहुंचा मगर बाद में गिरने पर आरोपियों ने दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। कार्तिक के भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
2 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश के लिए कबड्डी खेलना चाहता था मोनू
ककड़ीपुर गांव के राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ मोहना का सपना देश के लिए खेलना था, जो उनकी हत्या होने के साथ ही खत्म हो गया। मोनू की हत्या से गांव के लोगों में गम और गुस्सा दोनों दिखाई दिए। ककड़ीपुर गांव निवासी मोनू के पिता सुरेंद्र उर्फ गुन्नू ने बताया कि मोनू आठवीं कक्षा से कबड्डी खेलने लगा था।
विज्ञापन
3 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बड़ौत अकादमी की ओर से खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में अपनी टीम को जीत दिलाकर ट्रॉफियां जीतीं। मोनू जिले व प्रदेश की कबड्डी टीम में भी खेल था, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर व मध्य प्रदेश समेत अन्य जगहों पर खेल चुका था। तीन साल पहले बड़ौत के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता सुरेंद्र के साथ खेतीबाड़ी भी संभालनी शुरू कर दी थी।
4 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसी मेहनत करूंगा कि दोगुनी हो जाएगी जमीन
सुरेंद्र ने बताया कि मोनू खुद भी कहता था कि उनके परिवार पर सात बीघा जमीन है, जिसे दोगुनी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल लिया तो जमीन दोगुनी हो जाएगी। ये बातें बताते समय सुरेंद्र उर्फ गुन्नू की आंखों में आंसू छलक पड़े। मोनू का बड़े भाई अंकित दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मोनू अविवाहित था और उसका भाई भी अविवाहित है।
विज्ञापन
5 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर विलाप करते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोज बाइक से मजदूरों को लाता-ले जाता था मोनू
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू वर्तमान में खेती से जुड़े कार्यों के जरिए अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। उसके पिता ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष से वह खेतों में कीटनाशक दवा के छिड़काव का ठेका ले रहा था। इसके लिए उसे प्रतिदिन शामली के नाला और आसपास के गांवों से मजदूरों को लाना और काम खत्म होने के बाद उन्हें वापस छोड़ना पड़ता था।
विज्ञापन
6 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद ट्रॉफी दिखाते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू यह पूरा काम अपनी बाइक से करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को उसकी इसी दैनिक दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। इसी वजह से उन्होंने उसके आने-जाने का समय तय कर सुनियोजित तरीके से वारदात की।
विज्ञापन
7 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवती की भी पिटाई कर की थी हत्या की कोशिश
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि एक दिन पहले रात में परिजनों ने युवती की पिटाई कर उसकी हत्या की कोशिश की थी। युवती के शरीर पर पिटाई से लगी चोट के निशान मिले हैं। अन्य तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
8 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या का आरोपी दोस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 दिन पहले तैयार किया था हत्याकांड का प्लान
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी कार्तिक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने 15 दिन पूर्व मोनू को उसकी चचेरी बहन से बात नहीं करने की बात कही थी। इस दौरान उनका झगड़ा भी हो गया था मगर मोनू नहीं माना। जिस पर उन्होंने 15 दिन पहले ही हत्याकांड का प्लान तैयार कर लिया था।
9 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने अपने साथी गांव नाला निवासी अर्जुन और भारसी निवासी सत्यम को दोस्ती का हवाला देकर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तैयार किया। इसके बाद तीनों ने तीन तमंचे खरीदे और शुक्रवार की सुबह चार बजे गांव नाला के आसपास बाइक पर सवार होकर पहुंच गए और मोनू के आने का इंतजार किया था।
10 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक दिन पहले भी हत्या का किया था प्रयास
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को भी आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन उस दिन मोनू मजदूरों को लेने नहीं पहुंचा। इसके चलते आरोपियों का पहला प्लान विफल हो गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा योजना बनाकर नाला गांव के जंगल में सुबह चार बजे पहुंच गए थे और मोनू की हत्या कर दी।
11 of 15
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोनू की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम को मिला खोखा
गांव नाला के जंगल में फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मौके से एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोनू के शरीर के निचले हिस्से से कपड़े खींच रखे थे। पर उसके पीछे हाथ बंधे थे। शरीर पर गोली के निशान के साथ ही हाथ पर किसी धारदार हथियार से हमले का भी निशान था।
12 of 15
shamli murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम प्रसंग के विरोध में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
शामली में प्रेम प्रसंग के चलते बागपत के गांव ककड़ीपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी मोनू उर्फ गुल्लू (22) की कांधला इलाके के नाला गांव में दो गोली मारकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। वारदात के चार घंटे बाद पुलिस ने युवती के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने युवती की भी पिटाई करके हत्या की कोशिश की थी।
13 of 15
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
- फोटो : संवाद
शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि नाला गांव में रजबहे की पटरी के निकट गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा है। पास में बाइक पड़ी है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बागपत के ककड़ीपुर गांव निवासी मोनू उर्फ गुल्लू के रूप में हुई।
14 of 15
कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
- फोटो : संवाद
मोनू के पिता सुरेंद्र की तरफ से कांधला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या के आरोप में गांव ककड़ीपुर निवासी कार्तिक और उसके ताऊ ओमपाल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कार्तिक की चचेरी बहन और मोनू के बीच प्रेम प्रसंग था।
kabaddi player murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कार्तिक ने अपने ताऊ ओमपाल के कहने पर दो साथियों सत्यम निवासी गांव भारसी और अर्जुन निवासी गांव नाला के साथ मिलकर साजिश रची। मोनू कबड्डी खेलने के अलावा गन्ने की फसल में ट्रैक्टर से चलने वाली स्प्रे मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव करने का कार्य करता था। इसके लिए वह नाला गांव में दो मजदूरों को लेने बाइक से जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने मोनू को घेर लिया और उसके सिर व सीने में दो गोली मारकर हत्या कर दी।