फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: आधी रात धमाकों से दहल उठा परतापुर, बम की तरह फट रहे थे केमिकल से भरे ड्रम, पांच घंटे तक फैक्टरी में धधकती रही आग

Sun, 10 Jul 2022 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर इलाके की धागा फैक्टरी में शुक्रवार रात लगी आग की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी, शनिवार आधी रात को कुंडा गांव में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। देर रात तक दमकल कर्मी आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश रहे लेकिन आग नहीं बुझी।

परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में शनिवार रात शैलेंद्र रस्तोगी निवासी सम्राट पैलेस नौचंदी की केमिकल फैक्टरी है। रात में 12:30 बजे फैक्टरी में आग लग गई। आग ने भयावह रूप ले लिया और फैक्टरी में रखे केमिकल से ड्रम एक-एक कर फटने लगे। केमिकल के साथ धमाकों की गूंज से पूरा इलाका दहल गया। जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। परतापुर, टीपी नगर समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। केमिकल में आग लगने से आग ने भीषण रूप ले लिया है। तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। देखें इस भीषण अग्निकांड की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को कुंडा गांव में धमाकों के साथ कैमिको पेंट फैक्टरी आग का गोला बन गई। फैक्टरी में रखे ड्रम बम की तरह फट रहे थे। आसमान में आग की लपटें देख लोग दहशत में आ गए और आसपास का इलाका दहल गया। ड्रम के धमाकों की आवाज से आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले मजदूर भी बाहर निकल आए थेे। धमाकों की आवाज आधा किमी तक गूंजती रही।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
कुंडा गांव में ही पेट्रोल और डीजल डिपो बना हुआ है। हल्ला मच गया कि कहीं डिपो में तो विस्फोट नहीं हो गया। रात भर परतापुर का इलाका दहशत में रहा। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किए तो कई थानों की पुलिस कुंडा गांव में पहुंच गई। लोगों को समझाया कि आग केमिकल की फैक्टरी में लगी है, जिसे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुझाने में लगी रहीं।

तकरीबन पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने तकरीबन तीस फेरे लगाए। तब जाकर आग बुझाई जा सकी। वहीं आग से लाखें के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक फैक्टरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

4 of 7
मेरठ में आग, आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आग से कई घरों में आ गई दरार
भीषण आग के चलते कुंडा गांव में कई घरों में दरार आ गई। लोग रात में अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए।



 
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ में आग, आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आधा दर्जन फैक्टरी आ सकती थी आग की चपेट में
शैलेंद्र रस्तोगी की फैक्टरी के सामने ही एक और केमिकल फैक्टरी है। आग से जिस तरह केमिकल के ड्रम फट रहे थे, यदि सामने वाली फैक्टरी तक आग की चिंगारी पहुंच जाती तो आसपास की आधा दर्जन से ज्यादा फैक्टरी आग की चपेट में आ सकती थीं।
 
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में आग, आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
आए दिन लग रही केमिकल फैक्टरियों में आग
शहर की केमिकल फैक्टरियों में आग लगना आम हो गया है। इससे पहले भी परतापुर स्थित कई केमिकल फैक्टरी में आग लग चुकी है। हालांकि न तो आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाते हैं और न ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्रियल क्षेत्र में चल रही फैक्टरी में मानक भी पूरे नहीं थे। प्रशासन द्वारा भी इन फैक्टरियों की जांच नहीं की जाती, जिस कारण फैक्टरी मालिक मानक पूरे किए बिना ही धड़ल्ले से अपना काम करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : fire in meerut
कब-कब हुईं आग की घटनाएं
- 27 अप्रैल को मवाना के गांव फिटकरी स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी थी भीषण आग, आग में फंस गए थे 18 मजदूर
- 25 जून को लिसाड़ी गेट स्थित लकड़ी की टाल में आग, आसपास के घरों को कराना पड़ा था खाली
- 15 अप्रैल को पीवीएस मॉल मेें शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, भगदड़ में कई लोग हुए थे घायल
- 15 अप्रैल को ही एनएच-58 स्थित ग्रांड फाइव में आतिशबाजी से लगी थी आग
- 8 जुलाई को परतापुर स्थित धागा फैक्टरी में लगी आग
- 8 जुलाई की देर रात में जैन नगर स्थित स्पोर्ट्स व्यापारी के घर में लगी आग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें