सहारनपुर में तैनात पुलिस व नमाज अदा करते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
नमाज के बाद दी कुर्बानी, मनाया ईद-उल-अजहा पर्व
सहारनपुर जनपद में ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज के बाद कुर्बानी दी। ईदगाह में शनिवार को हुई बारिश की वजह से कीचड़ फैलने के कारण थोड़ी दिक्कत आई। वहीं, चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों नमाज अदा की गई। इस दौरान सुबह पांच बजे से ही रूट डायवर्जन प्लान लागू रहा। प्रत्येक स्थान पर पुलिस सर्तक रही। कई इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी गई। इसके साथ ही सहारनपुर के ईदगाह में ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।