फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Nov 2022 06:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में खंभे के ऊपर रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार को आग लग गई। जिस कारण आसपास के मकानों में करंट दौड़ पड़ा। इस दौरान लोगों के घरों के उपकरण फूंक गए।

वहीं, बाथरूम में पानी भरने के दौरान महिला रजनी मित्तल को करंट लग गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
महिला को लगा करंट। - फोटो : amar ujala
ग्रीन सिटी कॉलोनी के मकान नंबर 72 निवासी रजनी मित्तल पत्नी ब्रज किशोर ने बताया कि बुधवार को वह बाथरूम में पानी भर रही थी। इसी दौरान कॉलोनी में लगे खंभे के ऊपर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकानों में करंट दौड़ने लगा और लोगों के बिजली के उपकरण फूंक गए।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : amar ujala
वहीं मकान में करंट उतरने से महिला रजनी मित्तल को करंट लग गया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 

4 of 6
आग लगने से फूंके उपकरण। - फोटो : amar ujala
कॉलोनी निवासी जनार्दन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब 100 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में 11 हजार की लाइन जा रही है। खंभों के ऊपर जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन्हीं, ट्रांसफार्मर के माध्यम से घरों में विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : amar ujala
पंकज शर्मा, प्रशांत, मोनिका आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से घरों में करंट उतरने से बिजली के उपकरण खराब हो गए। कई बार विद्युत विभाग से इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं होती। जिस कारण कॉलोनी के लोगों में रोष है। बताया कि पहले भी मकानों में करंट उतरने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की मौत के बाद भी नहीं ली सीख
लावड़ कस्बे में खंभे में उतरे करंट से पांच वर्षीय बच्चे सारिम की हुई मौत के बाद भी विद्युत विभाग ने कोई सीख नहीं ली है। विद्युत विभाग से शिकायत के बाद भी खंभे में उतर रहे करंट की जांच नहीं की गई थी। जिस कारण सारिम की मौत हुई थी। ग्रीन सिटी कॉलोनी में भी कई बार मकानों में करंट उतरने की घटना हो चुकी है और कॉलोनी के लोग बार-बार कॉलोनी में एलटी लाइन से सप्लाई दिए जाने की मांग कर रहे है। लेकिन, विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें