फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें

Wed, 09 Nov 2022 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 9
महजबीं का फाइल फोटो व उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं प्रेम अंधा होता है। न उम्र देखता है, न परिवार देखता है और न ही समाज और दुनिया। लेकिन ये भी कहां मुमकिन है कि मोहब्बत हर किसी को रास आए। यूपी के बागपत की रहने वाली महजबीं की मोहब्बत भी कुछ ऐसी ही थी, जो न तो खुद मुकम्मल हो सकी और न ही परिवार को रास आई। नतीजन एक प्रेम कहानी एक खौफनाक दोहरे हत्याकांड में बदलकर खत्म हो गई।

इस मोहब्बत ने न सिर्फ आरोपी भाई को सलाखों के पीछे भेज दिया बल्कि तीन बच्चों से मां का साया भी छीन लिया। शादीशुदा महजबीं की उसके ही भाई ने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई ने उसके प्रेमी आरिफ को भी पीटपीटकर दर्दनाक मौत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूरी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर कैसे एक भाई ने अपने हाथों अपनी बहन की जिंदगी उजाड़ दी।
विज्ञापन

2 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत के रमाला थानाक्षेत्र निवाास महजबीं पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में आई हुई थी। यहां वह गांव के ही एक शादीशुदा युवक आरिफ से मिलती-जुलती थी। परिवार को यह पसंद नहीं था। कई बार उसे इसके लिए मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी और 20 अक्तूबर को आरिफ के साथ कहीं चली गई।
विज्ञापन

3 of 9
मृतक महजबीं व जंगल में पड़ा आरिफ का शव - फोटो : अमर उजाला
घर वापस आने पर जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे आगबबूला हो गए। समाज में हो रही अलग-अलग तरह की चर्चाओं से परिजन काफी गुस्से में थे। वहीं महजबीं का भाई मुरसलीन इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने बहन के अवैध संबंधों को जड़ से निपटाने की ठान ली।

4 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुरसलीन ने बहन और उसके प्रमी की हत्या की साजिश रच ली। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उसने मंगलवार का दिन चुना। मुरसलीन ने अपने मौसेरे भाई और सगे भाइयों के साथ मिलकर महजबीं और आरिफ को अपने साथ बुला लिया। ये सभी दोनों को लेकर मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 9
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से मुरसलीन अपनी बहन और उसके प्रेमी को वापस अपने साथ लेकर बागपत पहुंचा। यहां कांधला में अपने भाई मोजम्मिल के घर पर पहुंचा, जहां आरिफ को बेरहमी से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। बहन प्रेमी को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन भाई के सिर पर खून सवार था। आखिरकार उसने आरिफ की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।
विज्ञापन

6 of 9
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यहां से मुरसलीन बहन महजबीं को लेकर घर के लिए निकला लेकिन गांव में घुसने से पहले ही उसने जंगल में ही बहन को भी उसकी ही चुनरी से गला दबाकर मार डाला और शव को जंगल में ही छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी घर पहुंचा।
विज्ञापन

7 of 9
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रात्रि नौ बजे किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि मुरसलीन ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुरसलीन को गिरफ्तार किया। दोनों शव बरामद किए और आरोपी को थाने ले आई। जहां पूछताछ में मुरसलीन ने पूरी वारदात का खुलासा किया।

8 of 9
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि बहन का युवक से मिलना-जुलना था। कई वर्ष पहले उसकी कांधला में शादी करा दी थी। लेकिन फिर दोनों का मिलना-जुलना जारी था। आरिफ शादीशुदा है। महजबीं के भी तीन बच्चे हैं। लेकिन दोनों की घनिष्ठता के कारण समाज के लोग बातें बनाने लगे थे। ये बर्दाश्त से बाहर था। समाज में परिवार की बदनामी हो रही थी। इसलिए दोनों को मार डाला।
विज्ञापन

9 of 9
एसपी बागपत - फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड ने जहां दो जिंदगियां छीन ली वहीं तीन बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। उन्हें शायद ही ये अंदाजा हो कि उनका मामा ही उनकी मां को मार डालेगा। दोहरे हत्याकांड के बाद जहां हर कोई आरोपी भाई को कसूरवार ठहरा रहा था। वहीं हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि जब परिवार था, मासूम बच्चे थे तो महजबीं को ऐसा नहं करना चाहिए था। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए और आरोपी मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें