मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज का बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा हर दर पहुंचा। लेकिन उम्मीद का हर दरवाजा बंद मिला। आहत छात्र ने खुद को आग लगाने का फैसला लिया। पढ़िए पूरी कहानी
विज्ञापन
1 of 13
student Ujjwal sets himself
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज बुढ़ाना में परीक्षा शुल्क को लेकर तीन दिन तक विवाद चलता रहा। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा के साथ विवाद बढ़ा तो इंसाफ के लिए उम्मीद का हर दरवाजा खटखटाया गया। पीड़ित का आरोप है कि तीन पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। एसडीएम बुढ़ाना के कार्यालय में भी मांगपत्र दिया गया। निराश हुए छात्र ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर छिड़ककर आग लगा ली।
कॉलेज कार्यालय में छात्र को छह नवंबर को बुलाकर फीस जमा कराने के लिए कहा गया। मामला प्राचार्य प्रदीप कुमार के पास पहुंचा लेकिन समाधान नहीं निकला। छात्र ने कॉलेज के बाहर आकर फीस पर वीडियो बनाकर वायरल की।
सात नवंबर को दोपहर दो बजे फिर मामले ने तूल पकड़ा। छात्र से पांच हजार रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने के लिए कहा गया। छात्र की ओर से लिखे गए प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि कॉलेज से एक सप्ताह का समय मांगा गया। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने का हवाला भी दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 13
छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर खड़ा उज्जवल राणा
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिसकर्मियों पर भी बदसलूकी का आरोप
प्राचार्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। छात्र ने यह भी आरोपी लगाया कि एसआई नंद किशोर, सिपाही धर्मवीर और विनीत ने उसके साथ गाली-गलौज की। आहत छात्र ने वीडियो जारी कर यह भी कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी हुआ तो प्राचार्य और ये पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे।
4 of 13
student sets himself
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलेज गेट पर हंगामा, गिरफ्तारी का आश्वासन
घटना के बाद भड़ल से सैकड़ों ग्रामीण और साथी छात्र कॉलेज के गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग रखी। इसके बाद ग्रामीण थाने पहुंचे। प्राचार्य की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
5 of 13
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
घटना दुखद... समस्या का करा देते समाधान : गर्ग
डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र हमसे मिलता तो उसकी समस्या का समाधान करा देते। प्रकरण बेहद दुखद है। पहले भी हमने छात्र की समस्या का समाधान किया है।
विज्ञापन
6 of 13
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में जांच के लिए पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा
- फोटो : पुलिस
डीएम-एसएसपी भी कॉलेज पहुंचे
डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा देर शाम कॉलेज पहुंचे और एसडीएम अपूर्वा यादव से प्रकरण की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
7 of 13
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
छात्र ने कक्षा में खुद को लगाई आग
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में बागपत जिले के भड़ल निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा को पांच हजार रुपये की फीस के लिए प्राचार्य ने पीटा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इससे क्षुब्ध हुए छात्र ने कॉलेज की कक्षा में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। मेरठ के सरधना निवासी प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
8 of 13
छात्र उज्ज्वल राणा का फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान में परिवार के साथ रह रहे उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले जारी वीडियो में आरोप लगाया कि सात नवंबर को प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने ऑफिस बुलवाया और यूनिवर्सिटी फीस के नाम पर पांच हजार रुपये जमा करने की बात कही। उसने प्राचार्य को बताया कि वह परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा कर चुका है। एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान मिलने पर कॉलेज की फीस भी जमा करा देगा।
9 of 13
बुढ़ाना में अपनी आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इसपर प्राचार्य ने पहले अपने दफ्तर में गाली गलौज करते हुए पीटा और उसके बाद कॉलेज के गेट पर लाकर उसकी पिटाई की। मुख्यमंत्री, एसडीएम और पुलिस से शिकायत की। कॉलेज पहुंची पुलिस ने भी उसके साथ बदसलूकी की। अगले दिन शनिवार को छात्र उज्ज्वल कॉलेज पहुंचा और सुबह करीब 11 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
10 of 13
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
साथी छात्रों ने किसी तरह आग बुझाई और करीब 80 फीसदी जले छात्र को सीएचसी से गंभीर हालत में पहले मेरठ फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की बहन की ओर से प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए।
11 of 13
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
बाल नोंचे, गाली दी और पीटा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा ने वायरल वीडियो में कहा कि मेरे साथ ऐसी घटना हुई, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया। मुझे गाली दी, मेरे बाल नोंचे और मेरी पिटाई की। मैंने सिर्फ गरीब और असहाय छात्र, जो फीस नहीं होने के कारण परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पा रहे थे, उनकी मदद करने के लिए आवाज उठाई थी।
12 of 13
छात्र ने कॉलेज में किया आत्मदाह का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
इसकी सजा अपमान कर और डरा-धमकाकर दी गई। न्याय की बात की तो कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। पुलिसकर्मी धर्मवीर, नंद किशोर और विनीत, जिनसे मुझे मदद की उम्मीद थी, उन्होंने भी मुझे गालियां दी। मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की। इन सबके शब्दों ने मेरी आत्मा को गहरी ठेस पहुंचाई है।
मुझे तोड़ दिया। ईमानदारी और कानून के प्रति सच्चाई की कड़ी टूट गई है। मैं खुद से ही सवाल पूछने लगा हूं कि क्या सच्चाई के लिए आवाज उठाना गलत है। में दर्द से गुजर रहा हूं लेकिन डरूंगा नहीं। यदि में आत्महत्या करता हूं तो इसका दोष प्राचार्य, पुलिसकर्मी नंद किशोर, धर्मवीर और विनीत पर होगा।