मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में एक छात्र की प्राचार्य ने पिटाई कर दी। पुलिस ने भी छात्र के साथ अभद्रता की। इससे आहत छात्र ने कक्षा में खुद को आग लगा ली। छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है। झुलसे छात्र को दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
1 of 9
छात्र ने वीडियो जारी कर खुद को लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में बागपत जिले के भड़ल निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा को पांच हजार रुपये की फीस के लिए प्राचार्य ने पीटा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इससे क्षुब्ध हुए छात्र ने कॉलेज की कक्षा में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। मेरठ के सरधना निवासी प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 9
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले वीडियो में लगाए आरोप
बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान में परिवार के साथ रह रहे उज्ज्वल ने आग लगाने से पहले जारी वीडियो में आरोप लगाया कि सात नवंबर को प्राचार्य प्रदीप कुमार ने अपने ऑफिस बुलवाया और यूनिवर्सिटी फीस के नाम पर पांच हजार रुपये जमा करने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 9
बुढ़ाना में अपनी आपबीती सुनाता छात्र उज्जवल राणा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
उसने प्राचार्य को बताया कि वह परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में ऑनलाइन जमा कर चुका है। एक सप्ताह में गन्ने का भुगतान मिलने पर कॉलेज की फीस भी जमा करा देगा। इसपर प्राचार्य ने पहले अपने दफ्तर में गाली गलौज करते हुए पीटा और उसके बाद कॉलेज के गेट पर लाकर उसकी पिटाई की।
4 of 9
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में जांच के लिए पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा
- फोटो : पुलिस
मुख्यमंत्री, एसडीएम और पुलिस से शिकायत की। कॉलेज पहुंची पुलिस ने भी उसके साथ बदसलूकी की। अगले दिन शनिवार को छात्र उज्ज्वल कॉलेज पहुंचा और सुबह करीब 11 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
5 of 9
डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र
- फोटो : वीडियो ग्रैब
साथी छात्रों ने किसी तरह आग बुझाई और करीब 80 फीसदी जले छात्र को सीएचसी से गंभीर हालत में पहले मेरठ फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की बहन की ओर से प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
7 of 9
छात्र उज्ज्वल राणा का फाइल फोटो
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बाल नोंचे, गाली दी और पीटा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा ने वायरल वीडियो में कहा कि मेरे साथ ऐसी घटना हुई, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया। मुझे गाली दी, मेरे बाल नोंचे और मेरी पिटाई की। मैंने सिर्फ गरीब और असहाय छात्र, जो फीस नहीं होने के कारण परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पा रहे थे, उनकी मदद करने के लिए आवाज उठाई थी।
8 of 9
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
इसकी सजा अपमान कर और डरा-धमकाकर दी गई। न्याय की बात की तो कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। पुलिसकर्मी धर्मवीर, नंद किशोर और विनीत, जिनसे मुझे मदद की उम्मीद थी, उन्होंने भी मुझे गालियां दी। मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की। इन सबके शब्दों ने मेरी आत्मा को गहरी ठेस पहुंचाई है।
बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज के गेट पर धरना प्रदर्शन करते छात्र एवं ग्रामीण
- फोटो : संवाद
मुझे तोड़ दिया। ईमानदारी और कानून के प्रति सच्चाई की कड़ी टूट गई है। मैं खुद से ही सवाल पूछने लगा हूं कि क्या सच्चाई के लिए आवाज उठाना गलत है। में दर्द से गुजर रहा हूं लेकिन डरूंगा नहीं। यदि में आत्महत्या करता हूं तो इसका दोष प्राचार्य, पुलिसकर्मी नंद किशोर, धर्मवीर और विनीत पर होगा।