फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश से सनसनी: हत्या के बाद नाले के पास फेंका शव, खौफनाक मंजर देख कांप उठा लोगों का दिल, तस्वीरें

Fri, 12 Aug 2022 02:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से दहल उठा। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन, अभी तक युवती का सिर नहीं मिला है। इसी कारण महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। 

बता दें कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती की सिर कटी लाश देखकर लोग कांप उठे। वहीं धीरे-धीरे देखने वालों की वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंचे सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि अभी युवती की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की तीन डीवीआर खंगाली। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शुक्रवार सुबह 8:10 पर पुलिस कंट्रोल रूम पर युवती की सिर कटी लाश मिलने की सूचना दी गई थी।

4 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
वहीं इससे पहले भी लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक महिला की 14 टुकड़ों में सिर कटी लाश मिली थी। इसके अलावा एक युवक की भी लाश मिली थी, जिसकी पुलिस  शिनाख्त नहीं कर सकी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआर लगा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबरों की सीडीआर खंगाली जा रही है। पुलिस की चार टीमें इस मामले में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस को जिस जगह युवती की लाश मिली है, उसके बराबर में कब्रिस्तान है। पुलिस ने युवती का कटा सिर ढूंढने के लिए कब्रिस्तान में भी सर्च ऑपरेशन चलाया है।
विज्ञापन

6 of 7
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala
ये है मामला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 28 के बाहर नाले में युवती का शव पड़ा मिला है। पुलिस का कहना है कि युवती की किसी दूसरी जगह पर हत्या की गई है और उसके बाद लाश को यहां लाकर फेंक दिया गया। युवती ब्लैक रंग की सलवार और काले छींटे रंग का सूट पहने हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उधर, सीओ ने सभी थानों में वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर लापता होने वाली युवतियों की सूचना मांगी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि बिना सिर के शव को फेंका गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें