फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर पिता देना चाहता था बलि, बेटी ने मचा दिया शोर

Sat, 25 Mar 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
परिजन के पास विलाप कर रही मासूम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत यमुना खादर में धार्मिक स्थल पर बेटी को ले जाकर पिता ने उसकी पिटाई की। किशोरी ने पिता पर बलि देने की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया। लोगों ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बागपत के पुराना कस्बा निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ शाहपुर बड़ौली के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर अपनी 11 वर्षीय बेटी को लेकर बागपत शहर में आया था। वह बेटी को लेकर यमुना खादर में एक धार्मिक स्थल पर चला गया था। उसके साथ मारपीट की। किशोरी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में मासूम से पूछताछ करती पुलिस
आसपास खेतों में काम कर रहे लोग इकट्ठे हो गए। किशोरी ने बताया कि उसका पिता झाड़ फूंक के चक्कर में उसकी बलि देना चाहता है। यह सुनते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और नलकूप के पास जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस को बुलाकर उसको सौंप दिया। आरोपी व्यक्ति का कहना है कि वह धार्मिक स्थल पर पूजा करता है।

बाजार से खरीदा गया घी खराब निकल गया था। उसको बदलने के लिए बेटी के साथ बागपत आया था। वह दर्शन करने धार्मिक स्थल में आ गया था। उसकी बेटी जो आरोप लगा रही है वह पूरी तरह से गलत है।  कोतवाली एसआई बाजीलाल भास्कर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें