फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक ने सीएम योगी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में की नारेबाजी, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 24 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
थाने में पहुंचे रफीक अंसारी
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सपा से शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार अपनी नीति के अनुसार शासन व प्रशासनिक माध्यम से अवैध बूचड़खानों को बंद करा रहे हैं। इस निर्णय से भाजपा में कुछ लोग धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लोगों द्वारा एक समुदाय के निर्दोष बेकसूर लोगों को प्रताड़ित कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ऐसे कार्यों की निंदा करती हैं

समाजवादी पार्टी
शहर में एक वर्ग विशेष के लोगों को देशभक्ति के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। बच्चा पार्क पर महिलाओं से मारपीट का मामला हो या सूरजकुंड पार्क की घटना पुलिस तमाशबीन बने रही है। और एक वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हर वर्ग के अपने अपने धर्म व रिवाज के अनुसार कार्य करने का अधिकार है। समाजवादी पार्टी ऐसे कार्यों की निंदा करती हैं और मांग करती है कि समाज को तोड़ने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। एसएसपी जे. रविन्द्र गोड ने सपाइयों की एक नहीं सुनी और जांच का आश्वासन दे दिया। इस दौरान जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, इसरार सैफी, चेतनय देव, गुलाम मोहमद और अन्य रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें