फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बना हैवान: मामूली विवाद पर सोते हुए पिता को दी खौफनाक मौत, फरसे से काटे हाथ-पांव, खतरनाक थी वारदात

Mon, 13 Sep 2021 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
किसान का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हत्या की वारदातों में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार देर रात मेरठ के भराला में एक बेटे ने निर्ममता से पिता की हत्या कर डाली। जिस बेटे को पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, दुनिया में जीने की राह बताई, वही बेटा बड़ा होकर पिता की ही जान का दुश्मन बन बैठा। जमीन के पैसे को लेकर हुए विवाद ने पिता और बेटे के बीच इस कदर दूरियां पैदा कर दीं कि अब उसे पिता एक आंख नहीं सुहाता था।

पिता के फैसलों से नाराज बेटे ने रविवार को उनकी हत्या करने की ठान ली और सोते हुए पिता को बेरहमी से काट डाला। पिता ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। सोमवार को जब वारदात की जानकारी हुई, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। आगे विस्तार से जानें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी:-
विज्ञापन

2 of 5
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के भराला गांव में बुजुर्ग विजयपाल की उसके ही पुत्र ने बर्बरता से धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर डाली। बुजुर्ग पिता का शव घर पर ही नग्न अवस्था में जमीन पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
जमीन पर लहूलुहान मिला शव - फोटो : अमर उजाला
बेरहमी से काटे पिता के हाथ-पांव
जानकारी के अनुसार बुजर्ग विजय पाल का शव जिस हालत में जमीन पर पड़ा मिला उसे देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया पूछताछ के लिए पुलिस ने बेटे अभिशांत को हिरासत में लिया। पूछताछ में अभिशांत ने हत्या की बात कबूल कर ली। 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी बेटे की निशानदेही पर एक फरसा बरामद कर लिया। जमीन के पैसे के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है। एसपी देहात व सीओ ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस को अभी तक की जांच में यह जानकारी मिली है कि बेटे ने जमीन बेचने के बाद पिता द्वारा पैसे खर्च करने को लेकर हुए विवाद में हत्या की है।

दरअसल, जमीन बेचने के बाद पिता घर से चला गया था और अब फिर से गांव में आने लगा था। इसको लेकर विवाद हुआ और रात में विवश तरीके से पिता को काटकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी अभिशांत ने बताया कि वह रात में ऊपर ही सो रहा था। उसके पिता अंदर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे। उसने सोते हुए पिता पर फरसे से वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान उपेंद्र के खेत से घटना में शामिल फरसा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बाद पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पहुंचने पर पहले तो आरोपी बेटे ने कहा कि रात में उसे बदमाशों द्वारा बंधक बना दिया गया था और उसके पिता की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए खुद इस पिता की हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने थोड़ी दूर जाकर ही खेत से फरसा बरामद कर लिया। 

हैवान बने बेटे ने अपने पिता की हत्या बहुत ही निर्ममता से की है। उसने पिता की गर्दन पर भी फरसे से कई वार किए हैं। यहां तक कि पैर और हाथ कटे हुए हैं। यही नहीं, आरोपी बेटे ने पिता के शरीर पर एक भी कपड़ा तक नहीं छोड़ा। इस वारदात को जिसने भी देखा वह यही कह रहा था कि हे भगवान! ऐसा बेटा किसी को न दे, जो अपने पिता को इतनी बर्बरता से मार दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें