फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा

Wed, 15 May 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर में हुए दीपक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दीपक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही निकला। सेवानिवृत सैन्यकर्मी पिता ने देहरादून से चाकू खरीदा था।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ईशापुरम में 15 दिन पूर्व घर में हुई जिम ट्रेनर दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दीपक अक्सर मां से झगड़ा करता था। मकान अपने नाम कराने के विवाद में उसने पिता का गिरेबां तक पकड़ लिया था। इसी के चलते पिता ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

108 ईशापुरम कॉलोनी निवासी 11 जाट रेजीमेंट से सेवानिवृत हवलदार हवा सिंह तेवतिया दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। बड़ा बेटा दीपक जिम ट्रेनर था। छोटा बेटा पंकज सेना में कश्मीर में तैनात है। एक मई की शाम दीपक के पेट में चाकू लग गया था।

परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने छत से गिरने पर दीपक को चोट लगना बताया था, जबकि उसका पेट फटा हुआ था, आंतें तक दिख रहीं थी। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को चाकू बाहर सड़क पर पड़ा मिला था, जबकि पूरे घर में खून फैला था। दीपक की पत्नी शीतल ने सास-ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया ननद ज्योति की शादी यूपी पुलिस के सिपाही से हुई थी। उसके पति की पोस्टिंग शामली में है। ईशापुरम में ज्योति ने मकान किराए पर ले रखा है। लेकिन वह ज्यादातर समय माता-पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो व मौके पर मिला चाकू - फोटो : अमर उजाला
मां अपना मकान बेटी ज्योति के नाम करना चाहती थी। जिसका विरोध दीपक करता था। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। एक मई की शाम वह घर के काम में लगी थी। तभी विवाद हुआ। शीतल का आरोप है कि जब वह बाहर वाले कमरे में पहुंची तो देखा सास संता ने दीपक के हाथ पकड़े हुए थे, ससुर हवा सिंह ने चाकू दीपक के पेट में मार दिया। जिससे पूरे घर में खून फैल गया। मां संता की ओर से भी पुत्रवधू शीतल के खिलाफ तहरीर दी गई थी।

4 of 6
आरोपी पिता पुलिस गिरफ्त में - फोटो : amarujala
पुलिस ने इस मामले में दीपक के माता-पिता को हिरासत में लंबी पूछताछ की। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जिस पर पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने में जुट गई, जिससे सामने आया कि हवा सिंह ने ही बेटे की हत्या की थी।

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने फिर से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें हवा सिंह ने कबूल कर लिया कि दीपक ने मकान नाम कराने को लेकर उनसे कई बार झगड़ा किया। एक बार उसका गिरेबां भी पकड़ लिया। अपनी मां से भी वह अक्सर झगड़ा करता था। घटना के दिन भी वह अपनी मां से झगड़ रहा था। जिसके चलते उन्होंने पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 6
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ज्योति की पुत्री और पड़ोसी के बयानों से सच आया सामने
पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि ज्योति की पुत्री भी घटना के वक्त घर में मौजूद थी। इसके अलावा पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। जिसमें हवा सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत पुलिस को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिलखते परिजन व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देहरादून से 1999 में खरीदा था चाकू
हवा सिंह ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू फौज की नौकरी के दौरान देहरादून से वर्ष 1999 में खरीदा था। जो घर में ही बक्से में रखा हुआ था। चाकू पुलिस ने हत्या वाले दिन ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें