एसपी देहात राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार, बहसूमा-फलावदा रोड पर पुलिस को पिकअप गाड़ी में दो बदमाशों को आने की जानकारी मिली। चेकिंग कर रहे मवाना इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में साइड मार दी। जिससे पुलिस की गाड़ी पलटने से बमुश्किल बची।