फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी

Wed, 20 Apr 2022 02:09 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
असम पुलिस की मुठभेड़ में मारे गए अकबर बंजारा ने यूपी से असम, मिजोरम, मेघालय से होते हुए समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक गो तस्करी का नेटवर्क बना लिया था। ट्रक चलाने वाला अकबर इस  काम में उतरा तो सात साल में 300 करोड़ से ज्यादा की अकूत संपत्ति अर्जित कर ली। अब पुलिस उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाएगी। 

अकबर बंजारा और उसके भाई को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। हाल ही में दोनों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके लिए असम पुलिस ने मेरठ पुलिस को दो लाख का इनाम भी दिया था। इसके बाद असम पुलिस इन्हें मेरठ से लेकर गई थी। दोनों ही असम पुलिस की रिमांड पर थे और मंगलवार को असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस से छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए। वहीं पिता ने रसूखदारों पर बेटों के खिलाफ साजिश रचकर उनके पुलिस से एनकाउंटर कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
गोतस्कर अकबर बंजारा का पिता पीरू बंजारा करीब 50 साल पहले फलावदा में आकर बसा था। पिता पीरू पशुुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता था। अकबर भी पिता के साथ इसी काम में लग गया। बाद में अकबर ट्रक चलाने लगा और उसने पंजाब, हरियाणा, असम समेत कई राज्यों में पशु व्यापारियों से संबंध बना लिए। वर्ष 2015 में अकबर बंजारे की दोस्ती असम में गोतस्कर पीपी रेड्डी से हो गई। इसके बाद अकबर ने कई राज्यों में  तस्करी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 6
अकबर बंजारा मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
बंजारे ने रोजाना करीब 150-200 गोमांस से लदे ट्रक दूसरे राज्यों में भेजने शुरू कर दिए। असम में अकबर बंजारे के खिलाफ एक के बाद एक 12 मुकदमे दर्ज कराए गए। वह पूरा नेटवर्क फोन पर चलाता था।
यह भी पढ़ें:  कौन था गो-तस्कर अकबर बंजारा: खूब चलती थी उसकी गुंडागर्दी, पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो किया ढेर, मुठभेड़ की तस्वीरें

4 of 6
गिरफ्तार आरोपी व मेरठ पुलिस को मिला दो लाख इनाम - फोटो : amar ujala
दो लाख का इनाम घोषित करने के बाद असम पुलिस एक साल से उसकी तलाश में लगी थी। तमाम प्रयासों के बावजूद भी असम पुलिस उसको गिरफ्तार करने में नाकाम रही। अब मेरठ पुलिस ने रंगदारी के मामले में उसको गिरफ्तार किया तो असम पुलिस ने अकबर बंजारे और उसके भाई सलमान को बी-वारंट पर ले लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में 23 करोड़ की जमीन, शास्त्रीनगर में आलीशान कोठी 
फलावदा में अकबर बंजारा की गुंड़ागर्दी चलती थी, इसकी जानकारी होने के बावजूूद पुलिस उसे गिरफ्तार करने से बचती थी। दो साल पहले बिजनौर के पास बंजारा ने 23 करोड़ की जमीन खरीदी थी। पुलिस ने बंजारा की संपत्ति की जानकारी जुटाई है। इसके बाद उसकी संपत्ति को गैंगस्टर के तहत जब्त करने की तैयारी भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुठभेड़ में बदमाश ढेर। - फोटो : amar ujala
वहीं मेरठ के लिसाड़ी गेट में बंजारा की 20 से ज्यादा दुकानों का एक मार्केट भी बताई गई है। इसके अलावा शास्त्रीनगर सेक्टर 10 में एक आलीशान कोठी है। इस कोठी की कीमत तीन करोड़ बताई जा रही है। इन सभी संपत्तियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। इन संपत्तियों का जल्द ही जब्तीकरण या ध्वस्तीकरण किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें