डा देवी शरण
- फोटो : अमर उजाला
उस समय बाल स्वयं सेवक रहे व भाजपा विधि प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य और आरएसएस से जुड़े डॉ. विनोद जैन एडवोकेट (58) बताते हैं कि आपात काल में नगर से गुरूदत्ता मल, धर्मपाल चौहान, अभय कुमार, प्रवीण कुमार, छपरौली से सुमतप्रसाद जैन, जेठानंद, डॉ. देवी शरण किरठल, राम भरोसे भाई दोघट, अग्रवाल टटीरी के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मामचंद अग्रवाल, खेकड़ा से जगमेन्द्र प्रसाद जैन, जयप्रकाश जैन दाहा वाले, टेकचन्द हीरा होटल वाले सहित संघ से पुराने समय से जुडे़ दर्जनों लोग मेरठ जेल गए थे। विनोद जैन का कहना है कि पुलिस उन्हें जेल ले जाती थी, मगर कम उम्र का होने के चलते बाद में छोड़ देती थी।