उत्तर प्रदेश के शामली में मोहल्ला रैदासपुरी में घर में सोते हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईंटों से सिर पर वार कर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक दो पक्षों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने की रंजिश में बुजुर्ग की हत्या की गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी मुस्तफा मंगलवार रात को घर पर अकेले सोए थे। उनका एक बेटा कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रहता है। उसकी पत्नी व बेटे हरियाणा के तरावड़ी में रहते हैं। करीब छह-सात माह पहले मुस्तफा भी हरियाणा से आकर बनत में रह रहा था और रेहड़ा चलाकर मजदूरी करता था।