फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ट्रिपल मर्डर: पिता की जान बचाने को बदमाशों से भिड़ा विकास, फरवरी में हुई शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया

Wed, 10 Jun 2026 02:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में हुई पिता-पुत्र की हत्या की जांच जारी है। जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने दुकान पर बैठे व्यापारी पर गोलियां चलानी शुरू कीं तो बेटा विकास उन्हें बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था। विकास ने वरुण को धक्का देकर गिराया, तभी दूसरे बदमाश ने सटाकर गोली मार दी। इससे विकास की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
Double murder in UP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के बड़ौत में मंगलवार को टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने दुकान पर बैठे व्यापारी पर गोलियां चलानी शुरू कीं तो बेटा उन्हें बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया। विकास ने वरुण को धक्का देकर गिराया, तभी दूसरे बदमाश ने सटाकर गोली मार दी। इससे विकास की भी मौत हो गई। घटना के समय टेंट व्यापारी सोहनलाल अकेले ही दुकान पर बैठे हुए थे। वहीं दुकान के बाहर कुछ ग्राहक खड़े थे। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी पिस्टल लेकर वहां पहुंचा और सोहनलाल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन

2 of 12
विकास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की आवाज सुनकर विकास दौड़ता हुआ बाहर आया और वरुण से भिड़ गया। विकास ने धक्का देकर वरुण से पिस्टल छीनने की कोशिश की, तभी दूसरे बदमाश ने विकास को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर लोग भी इकट्ठा हो गई। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

 
विज्ञापन

3 of 12
सोहनलाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी में हुई थी शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया
टेंट व्यापारी सोहनलाल के इकलौते बेटे विकास की शादी फरवरी माह में हरिद्वार की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। शादी के चार माह बाद ही विकास की हत्या से नेहा की दुनिया ही उजड़ गई। उधर, पति और बेटे की हत्या के बाद उषा देवी बेहोश हो गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला।

4 of 12
आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक स्टार्ट नहीं होने पर पकड़े गए वरुण लुहारी पर टूट पड़ी भीड़
व्यापारी और उनके बेटे की हत्या कर भाग रहे वरुण लुहारी का साथी बाइक स्टार्ट करने लगा, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वरुण लुहारी को बचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 12
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड की लखनऊ तक गूंज
बड़ौत में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड की गूंज थोड़ी ही देर में लखनऊ तक पहुंच गई। सीएम ने पूरी जानकारी लेकर अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी मामले को गंभीरता से लिया और अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

6 of 12
आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को पीटती भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
हिस्ट्रीशीटर वरुण ने 2016 में दरोगा को भी मारी थी गोली
हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे 16 मुकदमों का आरोपी था

कभी मामूली मारपीट के मामले में नामजद हुआ वरुण लुहारी समय के साथ वेस्ट यूपी के कुख्यात अपराधियों में गिना जाने लगा। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे 16 मुकदमों का आरोपी वरुण ऐसा था कि उसने दरोगा पर भी गोली चला दी थी। वह दस साल तक अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा।

 
विज्ञापन

7 of 12
हत्याकांड के बाद व्यापारियों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिछले कई साल से वह शांत था और अब दोबारा से इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। वर्ष 2010 में अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले वरुण ने धीरे-धीरे क्षेत्र में अपनी दहशत कायम कर ली। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर बड़ौत और हरियाणा में 16 मुकदमे दर्ज हैं। 

 

8 of 12
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद पुलिस से नोंक-झोंक करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं और वह एक धमकी के मामले में वांछित चल रहा था। तभी 17 जुलाई 2016 को दिल्ली बस स्टैंड पर हुए चर्चित गोलीकांड को उसने अंजाम दिया। इस घटना में टेंट व्यापारी के परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जबकि गोली लगने से उसके भाई कपिल की मौत हो गई थी।

9 of 12
बागपत जिला अस्पताल में व्यापारी विकास की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामला आज भी न्यायालय में विचाराधीन है। 2016 में जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने साथी जयंत उर्फ गोलू निवासी लुहारी के साथ पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। फायरिंग में एसआई अभिषेक कुमार और कांस्टेबल विशाल पंवार घायल हो गए थे। 

 

10 of 12
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
इस पर वर्ष 2020 में तमंचे के साथ पकड़े जाने का आखिरी मामला दर्ज हुआ था। इस बीच यहां आपराधिक घटनाएं नहीं की और अब अचानक इस तरह दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया।
 

11 of 12
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
जमानत पर आने के बाद की वारदात
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद 17 जुलाई 2016 को वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उस समय व्यापारी पक्ष की तरफ से लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। 

 
विज्ञापन

12 of 12
सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
दोनों पक्षों की फायरिंग में गोली लगने से वरुण के भाई कपिल की मौत हो गई। वहीं व्यापारी विकास और राजेश अग्रवाल घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के कई लोग जेल भेजे गए थे, तभी से हिस्ट्रीशीटर वरुण और टेंट व्यापारी सोहनलाल में रंजिश चल रही है। वरुण कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दे चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें