फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स ने रैंप वॉक कर बिखेरा फैशन का जलवा, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Nov 2022 02:22 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेडिकल कॉलेज में आयोजित फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की शाम रंगीन हो गई। ग्लैम नाइट (फैशन शो) शो का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य संस्कृति के परिधानों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। नए तरीके से डिजाइन किए गए परिधान पहनकर जब स्टूडेंट्स मंच पर आए तो उनकी खूबसूरती और बढ़ गई। बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा था, फैशन का है ये जलवा...जलवा। 

यह भी पढ़ें: Murder: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमिका के भाई ने युगल को दी तालिबानी सजा, जंगल में मिले शव

चिकित्सकों के अलावा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और उनकी पत्नी सुषमा गुप्ता रैंप वॉक और फिल्मी गानों पर नृत्य किया। छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों ने प्रतिभागियों का खूब उत्साह बढ़ाया। एक से बढ़कर एक परिधान देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे चिकित्सक और छात्र-छात्राएं भी मंत्रमुग्ध हो गए। इस फैशन शो में मॉडल कल्चर से लेकर परंपरागत ड्रेस को भी रैंप पर कैटवॉक कर शानदार तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल कॉलेज में आयोजित फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने किया रैंप वॉक
फैशन शो में छात्र और छात्राओं ने रैंप पर वॉक कर सबका दिल मोह लिया। वहां बैठे चिकित्सकों ने जमकर तालियां के साथ प्रतिभागियों को खूब सराहा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मेडिकल कॉलेज में आयोजित फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति की दिखी धूम
फैशन का रंग ऐसा चढ़ा कि सभी श्रोता-गण विभिन्न कलाओं को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। शो में भारतीय संस्कृति के परिधानों की भी खूब धूम रही। रंगीन पोशाकों में कई छात्रों ने वाह-वाही बटोरी।


 

4 of 5
मेडिकल कॉलेज में आयोजित फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
पाश्चात्य संस्कृति परिधान भी मन को भाए 
छात्राओं ने पाश्चात्य संस्कृति परिधानों में अपना जलवा बरकरार रखा। स्टूडेंट्स जब मंच पर आए तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग गए। अलग-अलग गानों के साथ प्रतिभागियों ने प्रवेश लिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेडिकल कॉलेज में आयोजित फैशन शो - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. धीरज राज बालियान, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. वीर करुणा, डॉ. मेघा कुलश्रेष्ठ, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अभिषेक राठौर, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. प्रिया गुप्ता और डॉ. सौम्या सिंघल आदि रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें