फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Murder: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमिका के भाई ने युगल को दी तालिबानी सजा, जंगल में मिले शव

Wed, 09 Nov 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
1 of 7
मृतक महजबीं व जंगल में पड़ा आरिफ का शव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक भाई ने अपनी विवाहिता बहन और उसके प्रेमी को तालिबानी सजा दी। आरोपी भाई ने बहन का गला दबाकर और उसके प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाए। वहीं आरोपी मुरसलीन को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।   

हत्या की सूचना मिली कि मुरसलीन ने अपनी सगी बहन महजबीं और उसके दोस्त आरिफ की हत्या कर दी है और शव को कहीं छिपा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुरसलीन को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई जिसके बाद उसने हत्या की बात कबूल कर ली। मुरसलीन की निशानदेही पर महजबीं का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद जंगल से आरिफ का शव भी बरामद किया गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि प्रेमी युगह पिछले माह फरार हो गया था जिसके बाद से परिजनों में काफी गुस्सा था।

2 of 7
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बहन की आरिफ से घनिष्ठता होने के कारण मुरसलीन दोनों से ही नफरत करता था। लाख समझाने पर भी वह नहीं मानी तो मुरसलीन ने अपने भाई मौजम्मिल के घर पर अन्य भाइयों अरमान, मुंतजिर और मौसरे भाई शाहनवाज के साथ मिलकर दोनों की हत्या की योजना बनाई।

3 of 7
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
योजना के तहत सभी मिलकर महजबीं और आरिफ को पहले मेरठ लेकर गए जहां से मुरसलीन दोनों को वापस कांधला क्षेत्र के गांव लेकर आया। यहां मौजम्मिल के घर पर पहले आरिफ की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। इसके बाद बहन महजबीं को लेकर असारा गांव पहुंचा और जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। 

4 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दोनों की हत्या के बाद मुरसलीन अपने घर चला गया था। मंगलवार रात नौ बजे थाना रमाला पुलिस को सूचना मिली कि असारा गांव के मुरसलीन ने अपनी सगी बहन व उसके दोस्त आरिफ की हत्या कर दी। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुरसलीन को हिरासत में ले लिया।

5 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए और आरोपी को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आरिफ की पीट-पीटकर हत्या की जबकि बहन का गला दबाकर मारा।
विज्ञापन

6 of 7
मृतका की मां - फोटो : अमर उजाला
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार आरोपी मुरसलीन ने पूछताछ में बताया कि दोनों विवाहेतर संबंधों से गांव में बदनामी हो रही थी। लाख समझाने पर भी दोनों नहीं माने इसलिए उसने हत्या को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

7 of 7
मामले की जानकारी देते एसपी बागपत - फोटो : अमर उजाला
बताया कि महजबीं के तीन बच्चे हैं जबकि आरिफ की भी कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। 20 अक्तूबर को महजबीं आरिफ के साथ चली गई थी। जिसे मुरसलीन बर्दाश्त नहीं कर सका। वापस आने के बाद से ही उसने दोनों की हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें