रामलीला के मंच पर अश्लील डांस
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श रामलीला के नाम पर परोसा जा रहा आपत्तिजनक नृत्य
क्षेत्र में स्योहारा के साथ-साथ दर्जनों स्थानों पर आदर्श रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। लेकिन वर्तमान में रामलीला कमेटी के कुछ आयोजकों ने चंद रुपये के लालच में रामलीला के मंचन को बदनाम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जो स्योहारा के मोहल्ला रियासत में चल रही आदर्श रामलीला मंचन के दौरान की बताई जा रही है।
वीडियो में अश्लील नाच होता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर कमेटी के आयोजक तरह तरह की सफाई देने में लगे हैं। मंगलवार को वीडियो के वायरल होने पर कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से अश्लील डांस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।