फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: अलविदा जुमा की नमाज के बाद नारेबाजी, नमाजियों ने काली पट्टी बांध वक्फ संशोधन बिल का विरोध जताया

Fri, 28 Mar 2025 04:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

देवबंद में आज अलविदा जुमा की नमाज काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से पढ़ी गई। रमजान माह के अलविदा जुमा के दिन नमाजियों ने काली पट्टी बाजू पर बांधकर नमाज अदा की। नमाज के बाद नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
1 of 5
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवबंद में रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज जनपद में सौहार्द पूर्ण ढंग से अदा की गई। हालांकि जनपद और देवबंद की मस्जिदों में नमाज के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर मुस्लिमों ने हाथों पर काली पट्टी बांध वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया। जबकि देवबंद में नमाज के बाद लोगों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी भी की। 

 
विज्ञापन

2 of 5
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
मुकद्दस रमजान माह के अलविदा (आखिरी) जुमा की नमाज को लेकर पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जिसके चलते सौहार्द पूर्ण ढंग से अकीदतमंदों ने जुमा की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

यह भी पढ़ें: खुलासा: तीन आईडी-फेक SnapChat, मृत मां को बनाया हथियार, साहिल के ब्रेन वाॅश के लिए मुस्कान के नए मैसेज वायरल
विज्ञापन

3 of 5
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
जनपद में कई स्थानों पर नमाज के बाद लोगों ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर हाथों पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया।

4 of 5
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
देवबंद में भी लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधी और मस्जिद आहता (परिसर) के भीतर विरोध स्वरूप नारे-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। हालांकि इसके बाद लोग घरों को वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के मद्देनजर एसपी देहात सागर जैन पुलिस फोर्स के साथ दारुल उलूम क्षेत्र में मौजूद रहे। इसके अलावा देहात क्षेत्र की मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने अलविदा जुमा की नमाज अदा की। जिसके बाद लोगों ने ईद के त्योहार के लिए खरीदारी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें