डेंगू का वार आपको बीमार कर सकता है, लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। डेंगू के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा मुफीद है। बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इसके अलावा कूलर भी बाहर की तरफ लगे रहते हैं, जिनमें बारिश का भी पानी भर जाता है, इसकी नियमित सफाई न होने से डेंगू के लार्वा पनपते हैं, जो बाद में लोगों को डेंगू का मरीज बना देते हैं।