फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: कटा सिर मिला न कातिल, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला, प्रेमिका से मिलने गया था दीपक फिर नहीं लौटा जिंदा

Thu, 29 Sep 2022 03:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव खजूरी में तालिबानी तरीके से दीपक त्यागी की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस न तो युवक का कटा हुआ सिर बरामद कर पाई है और न ही जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले ही गिरफ्त में आए हैं। अब तक की जांच में यही पता चला है कि दीपक तालिबानी तरीके से दीपक त्यागी का कत्ल करने वाले कातिलों तक तीसरे दिन भी पुलिस नहीं पहुंचीं पाई है।

पुलिस को इनपुट मिला है कि सोमवार रात 10 बजे दीपक को प्रेमिका के गांव अहमदनगर बढ़ला में देखा गया था। आशंका है कि दीपक को पहले शराब पिलाई गई और फिर खजूरी के जंगल में ले जाकर उसकी सिर काटकर हत्या की गई। इस मामले में दीपक की प्रेमिका और एक महिला सहित 20 लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। इनमें पांच लोग अहमदपुर बढ़ला गांव के ही हैं। इस हत्याकांड से हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर का कनेक्शन भी जुड़ा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने घंटों तक युवक का कटा सिर और कातिलों को ढूंढने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। दीपक की जेब से सोनू वाल्मीकी का मोबाइल मिला है। पुलिस ने दीपक और सोनू के मोबाइल की सीडीआर निकाली। इसके बाद खजूरी के बराबर वाले गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी दीपक की प्रेमिका, एक अन्य महिला सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। 
विज्ञापन

अब तक की जांच में सामने आया है कि सोमवार रात 10 बजे दीपक को अहमदनगर बढ़ला में हुए माता के जागरण में देखा गया। इसके बाद मंगलवार सुबह शव खजूरी गांव के जंगल में मिल गया। बताया जा रहा है कि दीपक अहमदनगर में प्रेमिका से मिलने गया था। उसने दीपक के आने की बात तो कही है, लेकिन हत्या की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस की दूसरी टीम ने खजूरी गांव में उन लोगों से बातचीत की, जिनसे उसका विवाद हुआ था और रंजिश थी।

हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर ने खुद भेजी सीसीटीवी की फुटेज
पुलिस के मुताबिक दीपक का दोस्त और हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर इमरान के कनेक्शन के बारे में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इमरान वारदात के बाद से फरार है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। पुलिस ने उसकी तलाश में हापुड़ में दबिश दी।

वहीं, इमरान ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हापुड़ पुलिस को भेज दी। इसमें उसने खुद के हापुड़ में होने का दावा किया। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दीपक के साथ कौन-कौन शराब पीता था। उसकी रंजिश किन लोगों से थी।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दीपक के दूसरे समुदाय की युवती से बताए प्रेम-संबंध 
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि दीपक का पड़ोस के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के हेयर ड्रेसर की व्यक्ति की बेटी से प्रेम-संबंध था। दोनों की बातचीत के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। बताया कि यह बात जब दीपक के परिजनों को पता चली तो वे नाराज हो गए और बेटे का मोबाइल तक छीनकर अपने पास रख लिया था।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पीड़ित परिवार ने भी युवती वाले एंगल पर पुलिस को पड़ताल करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
दबंग था दीपक, मारपीट तक कर देता था
एसपी देहात ने बताया कि दीपक के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे भी दर्ज हैं। वह दबंग था और शराब पीने के साथ मारपीट कर देता था। माता पिता ने गुस्से में कई बार डांटकर घर से भगा दिया। उसके दबंग होने से गांव के कई लोग उससे रंजिश रखते थे। इस बिंदू पर कई लोगों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें