पिता ने लंबे समय तक सेना में रहकर देशसेवा की लेकिन उसके दोनों बेटे लश्कर के शागिर्द निकले। हैदराबाद से इमरान खान और नासिर खान को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया, तो शामली तक खलबली मच गई। दरअसल, शामली निवासी भूतपूर्व सैनिक मूसा खान के दोनों बेटे इमरान और नासिर हैदराबाद में रेडीमेड कपड़ों का बिजनेस करते हैं। दोनों को दरभंगा ब्लास्ट मामले के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि दोनों बेटों का पाकिस्तान आना-जाना था और वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे। वहीं मूसा खान ने एनआईए की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बेटों को निर्दोष बताया है। यही नहीं उसका कहना है कि उसके बेटे आईएसआई के लिए नहीं बल्कि भारत की खुफिया एजेंसी की एक महिला अधिकारी के लिए काम करते थे। आगे जानें आखिर इस मामले और क्या नई बातें सामने आई हैं -